Tata Motors लिथियम अर्बन को 5,000 इलेक्ट्रिक कारों की सप्लाई करेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2022 12:19 AM
Tata Motors EV: टाटा मोटर्स कई चरणों में इन इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करेगी और अगले साल तक तैनाती पूरी हो जाएगी.
Tata Motors EV: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने कहा है कि उसने ईवी-आधारित शहरी परिवहन सेवा प्रदाता लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के साथ इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति के लिए साझेदारी की है.
इस सौदे के तहत लिथियम अर्बन कर्मचारियों के परिवहन के लिए देशभर में 5,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक कारों को तैनात करेगी. टाटा मोटर्स कई चरणों में इन इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करेगी और अगले साल तक तैनाती पूरी हो जाएगी.
टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, यह समझौता ज्ञापन साझा गतिशीलता वाले क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है. हमें लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है.
Also Read: Tata Motors की नयी इलेक्ट्रिक कार AVINYA से उठा पर्दा, लुक और डिजाइन देख हैरान हो जाएंगे
इस मौके पर लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कृष्णन ने कहा कि 5,000 वाहनों का यह ऑर्डर असल में लिथियम एवं टाटा मोटर्स के अलावा समूची ईवी पारिस्थितिकी के लिए एक अहम मौका है.
टाटा मोटर्स ने जुलाई, 2021 में विशेष रूप से फ्लीट सेवा ग्राहकों के लिए ‘एक्सप्रेस’ ब्रांड पेश किया था. इस ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक सेडान कार 213 किलोमीटर और 165 किलोमीटर दूरी तय करने वाले दो विकल्पों के साथ आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










