ePaper

Tata Motors की नयी इलेक्ट्रिक कार AVINYA से उठा पर्दा, लुक और डिजाइन देख हैरान हो जाएंगे

Updated at : 29 Apr 2022 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Motors की नयी इलेक्ट्रिक कार AVINYA से उठा पर्दा, लुक और डिजाइन देख हैरान हो जाएंगे

Avinya EV कॉन्सेप्ट कार कंपनी के जेनरेशन3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल है. इनमें बड़ा इंटीरियर स्पेस दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी पैक दी है.

विज्ञापन

Tata AVINYA Concept EV: टाटा मोटर्स (tata motors) ने अपनी नयी इलेक्ट्रिक कार टाटा अविन्या से पर्दा उठा दिया है. यह इलेक्ट्रिक कार देखने में हैचबैक, MPV और क्रॉसओवर का कॉम्बिनेशन लगती है. इसमें यूनिक T लाइट सिग्नेचर, बटरफ्लाई डोर्स और घूमने वाली सीट्स दी गई हैं. हालांकि यह अभी कार का कॉन्सेप्ट मॉडल है.

अविन्या शब्द संस्कृत से लिया गया

Avinya EV कॉन्सेप्ट कार कंपनी के जेनरेशन3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल है. इनमें बड़ा इंटीरियर स्पेस दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी पैक दी है. यह कार डिजाइन और लुक्स के मामले में जबरदस्त दिखती है. कार का एक्सटीरियर जितना शानदार दिखता है, इंटीरियर भी उतना ही जबरदस्त है. कंपनी ने आज इसे ग्लोबली अनवील किया है. बता दें कि अविन्या शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब इनोवेशन होता है.

Also Read: Tata Motors की यह इलेक्ट्रिक कार देगी 300km की रेंज, देखें पहली झलक
2025 में देगी मार्केट में दस्तक

टाटा मोटर्स ने कहा कि यह कार कंपनी के जेन 3 आर्किटेक्चर पर आधारित एक प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल का विजन दर्शाती है. यह कार नये जमाने की टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है. कंपनी ने कहा कि Tata AVINYA ईवी को 2025 तक बाजार में पेश किया जाएगा. बता दें कि टाटा मोटर्स आने वाले वर्षों में कई इलेक्ट्रिक कार के साथ धमाका करने के मूड में है. कंपनी इस पर लगातार काम कर रही है.

ड्राइवर की मूवेबल सीट

टाटा अविन्या कार के अंदर ड्राइवर की सीट मूव हो सकती है. कार का डैशबोर्ड भी काफी आकर्षक है. कार काे कुछ ऐसा डिजाइन दिया गया है कि अंदर में काफी नैचुरल लाइट मिलेगी. कार में लगा बड़ा सनरूफ कार के अंदर से काफी खुलापन महसूस करानेवाला है. कार के फ्रंट में लाइट सिग्नेचर और डीआरएल इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं. कंपनी आनेवाले समय में कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस कार को डिजाइन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola