Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV: कौन है बेहतर मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV?

Published by :Ankit Anand
Published at :06 May 2026 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV

Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV

Tata Curvv EV SeriesX और Hyundai Creta Electric दोनों ही मिड-साइज EV सेगमेंट में दमदार दावेदार हैं. Curvv EV SeriesX ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ आती है, जबकि Creta EV बेहतर स्पेस और वेरिएंट्स की रेंज देती है. आइए डिटेल में दोनों का कंपैरिजन देखते हैं.

विज्ञापन

Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tata Curvv EV SeriesX electric coupe SUV को लॉन्च कर दिया है. इस नए वेरिएंट लाइनअप के साथ कंपनी ने इस रेंज को और भी बड़ा और आकर्षक बना दिया है. खास बात ये है कि इसमें आपको बड़ा बैटरी पैक और बेहतर ड्राइविंग रेंज मिलती है. इस आर्टिकल में हमने आज Hyundai Creta और इस नई लॉन्च हुई Tata Curvv SeriesX के बीच एक डिटेल्ड कंपैरिजन की है, ताकि आपको समझ आ सके कि आपके लिए कौन-सी SUV बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

प्राइस और वेरिएंट्स

नई Tata Curvv EV SeriesX को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसमें Accomplished X की कीमत ₹16.99 लाख, Empowered X की कीमत ₹19.19 लाख, और Empowered X Dark Edition की कीमत ₹19.49 लाख रखी गई है (सभी एक्स-शोरूम कीमतें).

वहीं दूसरी तरफ Hyundai Creta Electric को ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन के साथ उतारा गया है. इसमें कुल 8 वेरिएंट मिलते हैं. Executive, Executive Tech, Executive (O), Smart, Smart (O), Premium, Excellence और Excellence Knight Edition. इसकी कीमतें लगभग ₹18.02 लाख से शुरू होकर ₹24.70 लाख तक जाती हैं (एक्स-शोरूम).

अगर दोनों की तुलना करें तो Hyundai Creta Electric की शुरुआती कीमत Tata Curvv EV SeriesX से करीब ₹1.03 लाख ज्यादा है. वहीं टॉप वेरिएंट की बात करें तो Creta Electric, Curvv EV के टॉप मॉडल से करीब ₹5.21 लाख तक महंगी पड़ती है.

बैटरी और रेंज

फीचरTata Curvv EV SeriesXHyundai Creta Electric
बैटरी ऑप्शन55 kWh (सिंगल पैक)42 kWh और 51.4 kWh
मोटरPMSM इलेक्ट्रिक मोटरसिंगल इलेक्ट्रिक मोटर
पावर आउटपुट167 hp135 PS (42 kWh), 171 PS (51.4 kWh)
टॉर्क215 Nmउल्लेख नहीं
दावा की गई रेंज502 km (MIDC)390 km (42 kWh), 473 km (51.4 kWh)
एसी चार्जिंग7.2 kW चार्जर11 kW होम चार्जर
एसी चार्जिंग समय10% से 100% – 7.6 घंटे10% से 100% – 4 घंटे
डीसी फास्ट चार्जिंग10% से 80% – 40 मिनट10% से 80% – 58 मिनट

फीचर्स 

Curvv EV SeriesX में फीचर्स की बात करें तो ये काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक पैकेज के साथ आती है. इसमें आपको डुअल 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए. इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, रियर सनशेड्स और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी गई हैं. सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है और ड्राइवर के लिए 6-वे पावर्ड सीट का ऑप्शन भी है.

कंफर्ट की बात करें तो पीछे की सीटों में टू-स्टेप रिक्लाइनिंग का फीचर मिलता है. एंटरटेनमेंट के लिए 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम विद सबवूफर दिया गया है. कनेक्टिविटी के मामले में इसमें वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. साथ ही 18-इंच अलॉय व्हील्स, लेवल 2 ADAS, V2V और V2L जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

डाइमेंशन्स

डाइमेंशन्स की बात करें तो दोनों EVs में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिलता है. Hyundai Creta Electric की लंबाई 4,340 mm है, चौड़ाई 1,790 mm और ऊंचाई 1,655 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,610 mm का मिलता है. वहीं दूसरी तरफ Curvv EV SeriesX की लंबाई 4,310 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,637 mm है, और इसका व्हीलबेस 2,560 mm का है.

अगर आसान शब्दों में समझें तो Creta Electric, Curvv EV SeriesX से 30 mm लंबी, 20 mm पतली और 18 mm ज्यादा ऊंची है. साथ ही इसका व्हीलबेस भी 50 mm ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: ऑटो बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड: अप्रैल में 26 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री, हर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola