Tata Harrier-Safari के डीजल वेरिएंट में आया नया Red Dark Edition, जानें खासियत

Published by :Shivani Shah
Published at :06 May 2026 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Tata Harrier-Safari

टाटा ने लॉन्च किया हैरियर और सफारी का नया रेड डार्क एडिशन

अगर आप ऐसी SUV पसंद करते हैं जो सड़क पर चलते ही लोगों का ध्यान खींच ले, तो Tata की नयी Harrier और Safari Red Dark Edition आपके लिए खास हो सकती है. कंपनी की ये दमदार SUVs अब डीजल इंजन के साथ भी आ गई हैं. जानिए कीमत और फीचर्स.

विज्ञापन

Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Tata Harrier और Tata Safari के डीजल वेरिएंट्स में नया Ultra ट्रिम और स्टाइलिश Red Dark Edition लॉन्च कर दिया है. पहले ये दोनों ऑप्शन सिर्फ पेट्रोल मॉडल्स में मिलते थे, लेकिन अब डीजल खरीदने वाले ग्राहक भी इनका फायदा उठा सकेंगे. कंपनी ने Harrier Ultra Diesel Manual की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये और Safari Ultra Diesel Manual (7-सीटर) की कीमत 24.49 लाख रुपये रखी है. नयी SUVs की बुकिंग डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है.

Red Dark Edition बना खास आकर्षण

नयी लॉन्च में सबसे ज्यादा ध्यान Red Dark Edition ने खींचा है. डीजल Harrier में एक्सक्लूसिव Nitro Crimson कलर दिया गया है, जिसे ब्लैक-आउट 19-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है. Dark Edition ट्रीटमेंट इन दोनों एसयूवी को ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देता है, जबकि इसकी प्रीमियम फील भी बरकरार रहती है.

कंपनी ने इसे Harrier और Safari की टॉप लाइनअप में रखा है. यह Harrier के Fearless X+ और Safari के Accomplished X+ ट्रिम से ऊपर पोजिशन किया गया है.

इंटीरियर में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

Harrier और Safari Red Dark Edition के इंटीरियर में Carnelian Red थीम दी गई है. इसमें रेड लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को प्रीमियम और स्पोर्टी फील देती है.

फीचर्स की बात करें, तो इसमें 36.9 सेमी (14.5-इंच) का Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Samsung Neo QLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्टेड ऑडियो सिस्टम और Mappls Auto बेस्ड इनबिल्ट नेविगेशन भी दिया गया है.

SUV में VisioneX E-IRVM इंटीग्रेटेड डैशकैम और DVR, VisionSync मेमोरी ORVMs, ऑटो रिवर्स डिप फीचर, ClearView डुअल कैमरा वॉशर सिस्टम, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

दमदार डीजल इंजन और सेफ्टी फीचर्स

दोनों SUV में 2.0-लीटर Kryojet टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 170PS की पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है.

सेफ्टी के मामले में भी Harrier और Safari मजबूत साबित हुई हैं. दोनों एसयूवी को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इनमें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.08 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.54 अंक मिले हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV: कौन है बेहतर मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola