SBI Alert: आज-कल बंद रहेंगी स्टेट बैंक की ये सेवाएं, इस समय ट्रांजैक्शन करने से बचें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jul 2021 7:56 PM
SBI Digital Banking Services: देश के सबसे बड़े बैंक SBI की कुछ सेवाएं आज और कल बंद रहेंगी. बैंक ने इसे लेकर ट्वीट जारी किया है. ऐसे में अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाताधारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, SBI ने ट्वीट कर बताया है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 16 और 17 जुलाई यानी आज और कल 150 मिनट के लिए बंद रहेंगी. ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस समय पर कोई ट्रांजैक्शन न करने से बचें.
SBI Digital Banking Services: देश के सबसे बड़े बैंक SBI की कुछ सेवाएं आज और कल बंद रहेंगी. बैंक ने इसे लेकर ट्वीट जारी किया है. ऐसे में अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाताधारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, SBI ने ट्वीट कर बताया है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 16 और 17 जुलाई यानी आज और कल 150 मिनट के लिए बंद रहेंगी. ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस समय पर कोई ट्रांजैक्शन न करने से बचें.
https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1415587513603813377
एसबीआई ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने को लेकर एक ट्वीट के जरिये अपने ग्राहकों को सूचना दी है. SBI ने बताया है- हम 16 और 17 जुलाई की रात 10.45 बजे से लेकर रात 1.15 बजे तक रखरखाव संबंधी काम करेंगे. इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग / YONO / YONO Lite / UPI सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. हमें ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है और आपसे सहयोग का आग्रह है.
Also Read: WhatsApp पर ऐसे मैसेज करेंगे, तो आपका अकाउंट भी हो सकता है बैन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBI की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं इससे पहले भी प्रभावित हुईं थीं. पिछले कुछ दिनों में SBI की ओर से मेंटेनेंस के नाम पर कुछ समय के लिए सविर्सेज ठप की जा रही हैं. वहीं, एक सप्ताह में दूसरी बार बैंक की सेवाएं प्रभावित होनेवाली हैं. इससे पहले 10 जुलाई और 11 जुलाई को कुछ समय के लिए ठप रही थीं. उससे पहले 3 जुलाई और 4 जुलाई के बीच भारतीय स्टेट बैंक की सेवाएं प्रभावित रही थीं.
भारतीय स्टेट बैंक की देश भर में 22 हजार से अधिक शाखाएं हैं. 31 दिसंबर 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, इंटरनेट बैंकिग ग्राहकों की संख्या 8.5 करोड़ है, वहीं मोबाइल बैंक ग्राहकों की संख्या 1.9 करोड़ है. यूपीआई ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ से अधिक है. ऐसे में स्टेट बैंक की डिजिटल सेवाओं के बंद रहने से बैंक के करोड़ों ग्राहकों को असुविधा हो सकती है.
Also Read: Microsoft ने लॉन्च किया Windows 365, आपका स्मार्टफोन भी करेगा कंप्यूटर का काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










