Skoda Kushaq Facelift का टीजर जारी, जल्द नए अंदाज में होगी SUV की एंट्री

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Jan 2026 6:44 PM

विज्ञापन
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट/ फोटो- स्कोडा

Skoda ने अपने अपकमिंग Skoda Kushaq Facelift का टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में कार हरे कवर से ढकी हुई है, लेकिन फिर भी SUV के अपडेटेड फ्रंट लुक, नई लाइटिंग सिग्नेचर और रिफ्रेश्ड स्टाइल पता चल रहे हैं.

विज्ञापन

Skoda अब अपनी पॉपुलर SUV Skoda Kushaq को पहला मिड-साइकल रिफ्रेश देने की तैयारी में है. 20 जनवरी को लॉन्च होने वाले इस मॉडल का कंपनी ने ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. साथ ही टीजर के कैप्शन में लिखा गया है, “इंतजार अब खत्म हो गया है.” इस फेसलिफ्ट में कार को कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम टच मिल सकते हैं. वहीं, कवर में छुपे होने के बावजूद SUV के अपडेटेड फ्रंट लुक, नई लाइटिंग सिग्नेचर और रिफ्रेश्ड स्टाइल पता चल रहे हैं.

टीजर में दिखी कार की हल्की झलक

कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में नई Kushaq को हरे कवर में ढका हुआ दिखाया गया है. खास बात यह है कि कंपनी ने टीजर को सिनेमैटिक टच दिया है. SUV के बैकग्राउंड में सरसों के खेत नजर आ रहे हैं और म्यूजिक भी Dilwale Dulhania Le Jayenge से इंस्पायर्ड है, जो इस टीजर को बेहद क्रिएटिव और नॉस्टैल्जिक बना देता है.

वहीं, कार पूरी तरह से भले ही कवर है, लेकिन कुछ डिजाइन एलिमेंट्स साफ नजर आ रहे हैं. जैसे फ्रंट में, नई कुशाक में रिफ्रेश्ड हेडलाइट्स और DRLs मिलेंगे, जो सेगमेंटेड लाइट एलिमेंट्स से जुड़े होंगे. फ्रंट ग्रिल और बंपर का डिजाइन भी नया है, जिसमें एक एंगुलर सिल्वर ट्रिम है. ब्रांड का विंग्ड-एरो लोगो बोनट पर मौजूद रहेगा. इसके अलावा, रियर में नए टेल-लैंप, जो LED लाइट बार से जुड़े होंगे. साथ ही इल्यूमिनेटेड Skoda लोगो मिलने की भी उम्मीद है.

फेसलिफ्ट के बावजूद Skoda Kushaq की ओवरऑल साइड प्रोफाइल (silhouette) पहले जैसी ही रहेगी, जिसमें स्प्लिट हेडलैंप लेआउट वैसा ही रहेगा. हालांकि, रिवाइज्ड बंपर और सामने के पतले एलिमेंट्स फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने में मदद करेंगे.

कैसा होगा इंटीरियर?

फिलहाल टीजर में केबिन से जुड़े डिटेल्स नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे सेगमेंट में मजबूत बनाए रखने के लिए फीचर्स की लिस्ट को पहले से ज्यादा लंबा करने वाली है. फेसलिफ्टेड Kushaq के हायर वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस बार SUV को पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है, जिससे केबिन का लुक और भी मॉडर्न और प्रीमियम लगेगा. वहीं, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम इस बार मिल सकते हैं. इसके अलावा, Kushaq Facelift में वही मौजूदा टर्बो-पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार लेने जा रहे हैं? पेमेंट करने से पहले ये 4 चीजें चेक करना न भूलें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola