सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार लेने जा रहे हैं? पेमेंट करने से पहले ये 4 चीजें चेक करना न भूलें


Electric Car: सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर जल्दबाजी में फैसला ले लिया गया तो आगे चलकर खुद का ही नुकसान होगा. इसलिए सही जांच-पड़ताल और समझदारी से कदम उठाना बेहद जरूरी है.
Electric Car: अगर आप इलेक्ट्रिक कार (EV) लेने का मन बना रहे हैं, लेकिन नई EV की कीमत आपको थोड़ा रोक रही है, तो सेकंड-हैंड मार्केट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. EV का चलन बढ़ने के साथ अब इस्तेमाल की हुई इलेक्ट्रिक कारें भी आसानी से मिल रही हैं. हालांकि पहली बार खरीदने वालों के मन में थोड़ा शक होना बिल्कुल लाजमी है. इसी वजह से आज हम आपको ऐसी 5 जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले जरूर ध्यान में रखना चाहिए. आइए फिर जानते हैं इन्हें.
बैटरी की हालत और लाइफ जरूर चेक करें
इलेक्ट्रिक गाड़ी में सबसे जरूरी हिस्सा बैटरी होता है. इसलिए खरीदने से पहले उसकी हालत समझना बहुत जरूरी है. EV बेचने वाले से ऑफिशियल सर्विस सेंटर की बैटरी जांच रिपोर्ट जरूर मांग लें. इससे पता चल जाएगा कि बैटरी अभी कितनी ठीक है, उसकी कैपेसिटी कैसी है और पहले कोई दिक्कत तो नहीं आई. बैटरी की सही जानकारी होने से आगे चलकर आपको महंगे रिप्लेसमेंट का झंझट नहीं रहेगा. वैसे आम तौर पर EV की बैटरियां काफी मजबूत होती हैं और 1-2 साल के इस्तेमाल में इनमें ज्यादा गिरावट नहीं आती.
आसपास चार्जिंग की सुविधा ध्यान में रखें
अगर आप पहली बार EV खरीदने जा रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपके आसपास चार्जिंग की सुविधा कैसी है. आज के समय में बड़े शहरों में चार्जिंग स्टेशन काफी हद तक मौजूद हैं, लेकिन फिर भी अपने इलाके में चार्जिंग पॉइंट्स, घर पर चार्जर लगवाने का खर्च और पब्लिक फास्ट चार्जिंग के ऑप्शन जरूर चेक कर लेने चाहिए.
गाड़ी की सर्विस हिस्ट्री और हालत जरूर चेक कर लें
जिस तरह किसी भी सेकंड हैंड गाड़ी को लेने से पहले उसकी जांच की जाती है, वैसे ही इस्तेमाल की हुई इलेक्ट्रिक कार की सर्विस हिस्ट्री देखना बहुत जरूरी है. बेचने वाले से गाड़ी के सर्विस रिकॉर्ड आप जरूर मांगें और देखें कि कार की देखभाल कंपनी के बताए नियमों के मुताबिक हुई है या नहीं. जो गाड़ी ठीक से मेंटेन की गई होती है, वो आगे चलकर बेहतर परफॉर्मेंस देती है.
EV रखने का खर्च सही से समझें
इलेक्ट्रिक कार चलाने का खर्च पेट्रोल या डीजल कार के मुकाबले काफी कम होता है. अगर आप सेकेंड-हैंड कार देखने जा रहे हैं, तो EV और फ्यूल वाली कार के लंबे समय के खर्च की तुलना जरूर कर लें. जब आंकड़े साफ समझ में होते हैं, तो फैसला लेना आसान हो जाता है और बाद में पछतावा भी नहीं होता.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों रूठ जाती है बाइक? क्या ठंड से फेल हो जाता है सेल्फ और किक? जानिए असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए