₹2.35 लाख में आया Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 400Km तक की रेंज

Published by :Shivani Shah
Published at :17 Apr 2026 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Simple Ultra

सिंपल अल्ट्रा/फोटो- इंस्टाग्राम

Simple Energy ने Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 2.35 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया है. इसमें 6.5 kWh बैटरी के साथ 400Km रेंज का दावा किया गया है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक पावरफुल और स्मार्ट ऑप्शन बनाते हैं.

विज्ञापन

Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Ultra लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपये रखी गई है. इस स्कूटर को पहले Gen 2 लाइनअप के साथ पेश किया गया था और अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज में 400 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जो इस सेगमेंट में काफी ज्यादा है.

115 किमी/घंटा तक की टॉप स्पीड

Simple Ultra में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो स्कूटर के फ्लोरबोर्ड और बॉडी में फिट किया गया है. कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर 400 किलोमीटर की IDC रेंज देने में कैपेबल है.

परफॉर्मेंस की बात करें, तो Simple Ultra की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा तक जाती है. वहीं, यह स्कूटर सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. यह इसे ब्रांड के सबसे तेज स्कूटर्स में से एक बनाता है, जो Simple One के बाद दूसरे नंबर पर आता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस स्कूटर में राइडर की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है. साथ ही, 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो राइड डेटा और कनेक्टिविटी फीचर्स को मैनेज करता है. इससे यूजर्स को स्मार्ट और कनेक्टेड राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है.

कीमत और मुकाबला

Simple Ultra की कीमत 2.35 लाख रुपये है, जो 250cc बाइक सेगमेंट के आसपास आती है. जैसे कि KTM 250 Duke की कीमत करीब 2.17 लाख रुपये है. ऐसे में यह स्कूटर उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो परफॉर्मेंस के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

यह भी पढ़ें: Kinetic DX+ Review: रेट्रो लुक में इलेक्ट्रिक पावर, खरीदें या नहीं?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola