6000mAh की बैटरी वाले Samsung Galaxy M31 की पहली सेल शुरू, यहां मिलेंगे धांसू Offers
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 1:59 PM
Samsung Galaxy M31 price in India, Sale Offers: सैमसंग गैलेक्सी की एम31 (Samsung Galaxy M31) की पहली सेल 5 मार्च 2020 को 12pm IST से भारत में शुरू हो गई है.
Samsung Galaxy M31 price in India, Sale Offers: सैमसंग गैलेक्सी की एम31 (Samsung Galaxy M31) की पहली सेल 5 मार्च 2020 को 12pm IST से भारत में शुरू हो गई है. इसकी बिक्री अमेजन इंडिया, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से होगी.
गैलेक्सी एम सीरीज के इस लेटेस्ट हैंडसेट को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था. इसे मार्केट में कंपनी के पॉपुलर हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी की एम30 (Samsung Galaxy M30) के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है.
Samsung Galaxy M31 की बड़ी खूबियों की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम31 फोन 64 मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा सेटअप (64MP quad rear camera setup), 6000 एमएएच बैटरी और इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है.
Samsung Galaxy M30 की ही तरह Samsung Galaxy M31 में ग्रेडिएंट बैक डिजाइन और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है. सैमसंग गैलेक्सी एम31 हैंडसेट ओशियन ब्लू और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा.
Samsung Galaxy M31 के फीचर्स
डिस्प्ले : 6.4 (16.26 cm)
परफॉर्मेंस : Samsung Exynos 9 Octa
रैम : 6 GB
स्टोरेज : 64 GB
रियर कैमरा : 64+8+5+5 MP
सेल्फी कैमरा : 32 MP
बैटरी : 6000 mAh
Samsung Galaxy M31 की कीमत 15,999 रुपये है. यह कीमत फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाएगा. लॉन्च ऑफर के तहत Samsung अपने इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट को 1,000 रुपये का डिस्काउंट देगी. ऐसे में Samsung Galaxy M31 की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










