TVS Raider Super Squad Edition: डेडपूल और वूल्वरिन अवतार में धमाकेदार एंट्री

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Sep 2025 6:00 PM

विज्ञापन

टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाॅड एडिशन

TVS ने Raider 125 के दो नए सुपर स्क्वाड एडिशन (TVS Raider Super Squad Edition) लॉन्च किए हैं- डेडपूल और वूल्वरिन. जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस डिटेल्स

विज्ञापन

TVS Raider Super Squad Edition: TVS मोटर ने अपनी लोकप्रिय बाइक Raider 125 को एक नया सुपरहीरो टच देते हुए दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं- डेडपूल और वूल्वरिन एडिशन. Marvel के इन दो आइकॉनिक किरदारों से प्रेरित ये एडिशन न सिर्फ स्टाइल में दमदार हैं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी युवाओं को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

स्टाइलिंग में सुपरहीरो का तड़का

TVS Raider Super Squad Edition (SSE) की सबसे बड़ी खासियत है इसका विजुअल अपील. डेडपूल और वूल्वरिन के व्यक्तित्व से प्रेरित ग्राफिक्स, स्टिकर और स्पोर्टी डेकल्स इसे एक अगल ही पहचान देते हैं. शार्प बॉडीवर्क के साथ ये बाइक Marvel फैंस के लिए एक कलेक्टर्स आइटम बन सकती है.

फीचर्स की भरमार

इस एडिशन में आपको मिलते हैं:

  • LED हेडलैंप और टेललैंप
  • ISG साइलेंट स्टार्ट सिस्टम
  • साइड स्टैंड इंडिकेटर के साथ इंजन कट-ऑफ
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और मैसेज नोटिफिकेशन
  • वॉयस असिस्ट और लो फ्यूल वार्निंग
  • 85+ स्मार्ट फीचर्स वाला कनेक्टेड रिवर्स LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • तीन राइड मोड्स: इको, पावर और बूस्ट.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

Raider SSE में 124.8cc का 3-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 6,000rpm पर 11.75Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टॉर्क है. Boost मोड के साथ iGO असिस्ट राइडिंग के दौरान अतिरिक्त पावर देता है, वहीं Glide Through Technology (GTT) कम गति पर भी स्मूद हैंडलिंग सुनिश्चित करती है.

कीमत और उपलब्धता

डेडपूल और वूल्वरिन एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹99,465 रखी गई है. यह कीमत इसे प्रीमियम लुक और फीचर्स के बावजूद बजट फ्रेंडली बनाती है.

2025 की बाइक रेस में Splendor टॉप पर, Hunter का धमाका, Pulsar की रफ्तार सुस्त

Hero MotoCorp ने 1 लाख में उतारा Hero Xtreme 125R का नया वेरिएंट, सेफ्टी के साथ स्टाइल भी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola