ePaper

पेट्रोल ही नहीं, अब इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, भारत में आने लगीं फ्लैक्स फ्यूल वाली कार-बाइक्स

Updated at : 03 Feb 2024 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल ही नहीं, अब इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, भारत में आने लगीं फ्लैक्स फ्यूल वाली कार-बाइक्स

दिल्ली के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने मिराई फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन से लेकर हाइलक्स इमरजेंसी रिस्पांस ट्रक तक कई प्रोडक्ट को शोकेस किया है. इनमें सबसे खास अपकमिंग इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स है.

विज्ञापन

Flax Fuel Vehicles: पेट्रोल-डीजल और क्रूड ऑयल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद भारत में अब वैकल्पिक ईंधन बैटरी, हाईड्रोजन गैस, कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और इथेनॉल मिश्रित फ्लैक्स फ्यूल से गाड़ियां चलेंगी. नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 फरवरी 2024 से आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में देसी-विदेशी वाहन निर्माता कंपनियों ने फ्लैक्स फ्यूल वाली कई गाड़ियों को शोकेस किया है. इन कंपनियों में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टोयोटा, टाटा मोटर्स, हुंडई, होंडा, हीरो मोटोकॉर्प और रॉयल एनफील्ड शामिल हैं.

टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स
undefined

दिल्ली के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने मिराई फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन से लेकर हाइलक्स इमरजेंसी रिस्पांस ट्रक तक कई प्रोडक्ट को शोकेस किया है. इनमें सबसे खास अपकमिंग इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स है. टोयोटा ने दिसंबर 2023 में इस कार से पर्दा उठाया था. फ्लैक्स-फ्यूल वेरिएंट रेग्युलर इनोवा हाईक्रॉस के पावरट्रेन के प्लेटफॉर्म पर डेवलप की गई है. इसका डिजाइन भी रेग्युलर मॉडल की ही तरह है. केवल इस वेरिएंट के बोनट और किनारों पर फ्लैक्स-फ्यूल और फ्यूल के ढक्कन पर ‘एथेनॉल पावर्ड’ का स्टिकर चिपका है. यह एक प्रोटोटाइप कार है. इसके प्रोडक्शन एडिशन को बाद में पेश किया जाएगा. इसके बारे में टोयोटा का दावा है कि फिलहाल यह कार 20 फीसदी या इससे अधिक मात्रा में इथेनॉल से चलेगी. इसके बाद यह बैटरी का इस्तेमाल करने लगेगी. भारत में के पेट्रोल पंपों पर 20 फीसदी इथेनॉल मिलाकर पेट्रोल बेचा जाता है.

मारुति वैगन आर फ्लैक्स फ्यूल
undefined

इसके अलावा, मारुति सुजुकी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में वैगन आर फ्लैक्स फ्यूल को भी शोकेस किया है. मारुति वैगन आर के नए फ्लैक्स फ्यूल प्रोटोटाइप में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि ई20 और ई85 रेंज के फ्लेक्स फ्यूल पर चल सकती है. कंपनी ने रेग्युलर मॉडल के मुकाबले इस कार के इंजन में कई बदलाव किए हैं, जिससे ये इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर बेहतर परफॉर्म करते हुए चलती है. इसका इंजन इस तरह से तैयार किया गया है, जो बीएस6 के नए उत्सर्जन नियमों का भी पालन करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

Also Read: मोदी सरकार ने ऑटो सेक्टर पर की पैसों की बरसात! PLI स्कीम से मिलेंगे 3,500 करोड़ रुपये रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्लैक्स फ्यूल
undefined

इस ऑटो एक्सपो में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने भी अपनी फ्लैक्स फ्यूल इंजन वाली नई बाइक क्लासिक 350 फ्लैक्स फ्यूल को शोकेस किया है. इसके बारे में कंपनी का दावा है कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्लेक्स फ्यूल ई85 ग्रेड फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करता है. मोटरसाइकिल में समान 349.34सीसी, सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो 6,100 आरपीएम पर 20.21 पीएस पावर और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि फ्लैक्स फ्यूल का इस्तेमाल करते समय क्लासिक 350 समान पावर आउटपुट पैदा करता है या नहीं. खास तौर पर क्लासिक 350 फ्लेक्स फ्यूल में एक स्पेशल डुअल-टोन पेंट जॉब है, जिसमें ग्रीन और रेड कलर स्कीम दिया गया है. इसके साथ ही इसके फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर स्पेशल ग्राफिक्स भी हैं.

Also Read: जनवरी में गाड़ियों ने बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, मारुति-महिंद्रा और टाटा का बोलबाला बरकरार
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola