12GB रैम और एंड्रॉयड 13 के साथ लॉन्च होगा Nothing Phone 2, फोन के ये फीचर्स हुए लीक

Nothing Phone (1) का यूआई और डिजाइन काफी अच्छा बनाया गया था. अब Phone (2) का लुक भी कुछ इसी तरह का होगा. Nothing Phone 2 के बारे में अब तक जो जानकारियां सामने आयी हैं, हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं.
Nothing का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2) इस महीने के अंत तक या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. फोन के लॉन्च की तारीख नजदीक आते ही इसके डीटेल्स विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आने लगे हैं. स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Nothing Phone (2) यह स्मार्टफोन 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आयेगा. आगामी फोन 12GB RAM से लैस होगा. साथ ही, अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट आयेगा. इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी मिलेगी. Nothing Phone 2 के बारे में अब तक जो जानकारियां सामने आयी हैं, हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं.
नथिंग कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रॉसेसर से लैस होगा. यह Nothing Phone (1) में दिये गए 778G+ से काफी बेहतर है. नये फोन में 12 जीबी तक रैम मिलेगा, वहीं 128 जीबी का स्टोरेज मिलेगा. यह फोन Nothing OS 2.0 के साथ आयेगा. इसका यूजर एक्सपीरिएंस भी बेहतर होने की बात कही जा रही है. नथिंग के नये फोन में 3 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा. यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आ सकता है.
Also Read: Nothing Phone आ रहा नये अवतार में, पावरफुल प्रॉसेसर और सैटेलाइट कनेक्टिविटी से होगा लैस
नथिंग के इस फोन को प्रीमियम प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है. नथिंग फोन (2) की संभावित कीमत 40 हजार से 50 हजार के बीच हो सकती है. Nothing Phone (1) का यूआई और डिजाइन काफी अच्छा बनाया गया था. अब Phone (2) का लुक भी कुछ इसी तरह का होगा. इसमें कुछ बदलाव के साथ Glyph पैटर्न और कस्टमाइजेशन उपलब्ध कराया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










