Nothing Phone आ रहा नये अवतार में, पावरफुल प्रॉसेसर और सैटेलाइट कनेक्टिविटी से होगा लैस

Updated:
विज्ञापन
nothing

नथिंग का भारत में धमाका: पहला स्टोर और ‘फोन (3)’ का निर्यात!

MWC 2023 में नथिंग फोन 2 की स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कुछ जानकारी कंपनी ने शेयर की है. वन प्लस के फाउंडर कार्ल पेई के अनुसार, नथिंग फोन (2) साल की तीसरी तिमाही में ऑफिशियल डेब्यू करेगा. सबसे पहले यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च होगा.

विज्ञापन

Nothing Phone 2 Smartphone Launch Date: नथिंग फोन (Nothing Phone) को लेकर मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में नया ऑफिशियल अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक फोन Qualcomm के लेटेस्ट और सबसे फास्ट Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट के साथ आयेगा. इस साल में जितने भी पावरफुल एंड्राॅयड स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं उनमें यह प्रॉसेसर दिया गया है. यह फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है. वन प्लस के फाउंडर कार्ल पेई के अनुसार, नथिंग फोन (2) साल की तीसरी तिमाही में ऑफिशियल डेब्यू करेगा. सबसे पहले यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च होगा. हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट अब तक सामने नहीं आयी है.

तगड़ा प्रॉसेसर, सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Mobile World Congress (MWC) 2023 टेक इवेंट में नथिंग फोन (2) की स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कुछ जानकारी कंपनी ने शेयर की है. इस फोन को लेकर कुछ डीटेल्स आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं. अभी तक जो जानकारी सामने आयी है, उसके मुताबिक Nothing Phone 2 स्मार्टफोन को फ्लैगशिप प्रॉसेसर के साथ ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च किया जा सकता है. साथ ही, खबर यह भी है कि नथिंग फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलेगी. इस वजह से इस स्मार्टफोन की कीमत मौजूदा कीमत से अधिक हो सकती है.

Also Read: Nothing Phone 1 का सस्ता एडिशन जल्द होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला स्मार्टफोन

ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 1 पिछले साल Qualcomm Snapdragon 778G प्रॉसेसर के साथ ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च किया गया था, और इस साल 2023 में Snapdragon 8 सीरीज का प्रॉसेसर के साथ मार्केट में फोन को उतारा जाएगा. आपको बता दें कि नथिंग धीरे-धीरे करके मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है. ऑडियो सेगमेंट से शुरुआत कर कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) पिछले साल ही मार्केट में ला चुकी है. नथिंग इस साल अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (2) को लॉन्च करेगी, यह नथिंग फोन (1) का सक्सेसर होगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola