National Film Awards 2023: कब, कहां, कैसे देखें नेशनल फिल्म अवॉर्ड? थोड़ी देर में होगा विनर्स का ऐलान

69th National Film Awards 2023 Winners – आज शाम को पांच बजे नयी दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा की जाएगी. इन नामों की अनाउंसमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होगी. बेस्ट एक्टर की दौड़ में कंगना रनौत, आलिया भट्ट, जोजू जॉर्ज शामिल है. हम बताते हैं कि इसे कब, कहां, कैसे देख सकते हैं.
69th National Film Awards 2023 Latest Updates : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत में सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह है. आज शाम को पांच बजे नयी दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा की जाएगी. इन नामों की अनाउंसमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेस्ट एक्टर की दौड़ में जोजू जॉर्ज, कंगना रनौत से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है.
साउथ की कई मूवीज भी दौड़ में शामिल हैं. इस साल नेशनल अवॉर्ड कौन अपने नाम करेगा, इसके लिए फैंस को बस कुछ देर और इंतजार करना होगा. सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई थी, और आप इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
69th National Film Awards 2023 – How To Watch Results Live
आप अगर इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो) के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर इसे देख सकते हैं. इसके साथ ही, आपको इसके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी सारी डीटेल्स मिल जाएंगी. नेशनल अवॉर्ड को पीआईबी के ऑफिशियल फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं. यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा.
National Film Awards Winner : राम चरण और अल्लू अर्जुन के नाम की चर्चा
X (पहले ट्विटर) पर नेशनल अवॉर्ड ट्रेंड कर रहा है. एक्टर राम चरण और अल्लू अर्जुन के नाम भी ट्रेंड में बने हुए हैं. फैंस अपने-अपने फेवरेट एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं. नेशनल अवॉर्ड 2023 के विनर्स की अनाउंसमेंट अब से बस थोड़ी ही देर में हो जाएगी. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में आलिया भट्ट और कंगना रनौत का नाम सामने आ रहा है. आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए और कंगना रनौत को ‘थलाइवी’ के लिए दौड़ में शामिल हैं.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसलिए दिया जाता है? किन एक्टर्स को मिला पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड की शुरुआत साल 1954 में हुई थी. यह सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है. भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को ये पुरस्कार देते हैं. नेशनल फिल्म अवॉर्ड या राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का उद्देश्य फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है. पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला जूरी करती है. कम ही लोगों को पता होगा कि किस एक्टर और एक्ट्रेस को पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था. हम आपको बता दें कि नरगिस दत्त को बेस्ट एक्ट्रेस और उत्तम कुमार को बेस्ट एक्टर के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था.
National Film Awards : साउथ फिल्मों का दबदबा कायम
नेशनल फिल्म अवॉर्ड में इस बार साउथ फिल्मों का दबदबा कायम है. इनमें मलयालम फिल्म ‘नायट्टू’ के जोजू जॉर्ज सर्वश्रेष्ठ एक्टर पुरस्कार की रेस में आगे चल रहे हैं. फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट’ भी कुछ कैटेगरीज में अवॉर्ड जीत सकती है. फिल्म ‘मिननल मुरली’ भी अवॉर्ड जीतने की रेस में आगे चल रही है. वहीं, बेस्ट म्यूजिक कंपोजर की कैटेगरी में एमएम कीरावनी आगे चल रहे हैं. वे अपनी ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘आरआरआर’ में अपनी असाधारण कंपोजिशन के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










