भारत में ये बाइक्स अफोर्डेबल होने के साथ देती है जबरदस्त माइलेज, देखें पूरी लिस्ट

भारत में ग्राहक अपनी बाइक से 2 ही उम्मीद रखता है, एक तो बाइक अफोर्डेबल हो और दूसरी की उसमे माइलेज जबरदस्त मिलती हो. आज हम आपको उन बाइक्स के बारे में बताने वाले हैं जो अफोर्डेबल होने के साथ-साथ जबरदस्त माइलेज भी देते हैं.
Most Affordable and Fuel Efficient Bikes in India: भारतीय वाहन मार्केट में 2 व्हीलर्स सबसे ज्यादा बिकते हैं. हर महीने लाखों नयी बाइक्स सड़क पर उतरती है. बजट रेंज से लेकर हाई एन्ड बाइक्स ने भारत के सड़कों पर कब्ज़ा करके रखा हुआ है. भारत में अधिकतर जो बाइक्स बिकते हैं उन्हें मिडिल क्लास लोग खरीदते हैं. उन्हें अपनी बाइक में सिर्फ 2 चीजें चाहिए होती है ,पहले की बाइक अफोर्डेबल हो और दूसरी उसकी माइलेज जबरदस्त हो उसे बाइक लेते समय भी ज्यादा सोचना न पड़े और उसे चलाने से पहले भी फ्यूल की कीमतों के बारे में सोचना न पड़े. आज हम आपको उन बाइक्स के बारे में बताएंगे जो अफोर्डेबल और फ्यूल एफिसिएंट दोनों की केटेगरी में आते हैं.
इस लिस्ट में Bajaj की CT 100 सबसे सस्ती बाइक है. इसका इंजन 99.27cc का एक 4 स्ट्रोक इंजन है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक 70-75 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज आसानी से दे सकता है. इसमें कंपनी ने 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है. इसे आप एक बार फुल करके आसानी से 750 किलोमीटर तक चला सकेंगे. इस बाइक के कीमत की बात करें तो आप इसे 52,000 की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं.
इस बाइक को हमने इस लिस्ट में इसकी कम कीमत और जबरदस्त माइलेज की वजह से शामिल किया है. इस बाइक में कंपनी ने 115.45cc की इंजन दी है. इसके माइलेज की बात करें तो यह बाइक प्रतिलीटर 70 किलोमीटर की माइलेज देने में सक्षम है. इस बाइक में भी 10.5 लीटर की फ्यूल टैंक दी गयी है. आप इसके टैंक को फुल करके 720 किलोमीटर तक आसानी से चला सकते हैं. इस बाइक को आप 58,000 के शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.
TVS की यह बाइक 109.7cc के इंजन के साथ आती है. यह एक 4 स्ट्रोक इंजन है. इसके माइलेज पर नजर डालें तो इस बाइक में भी आपको 70-75 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज मिल जाएगी. इस बाइक में 10 लीटर की फ्यूल टैंक दी गयी है. इसके टैंक को आप एक बार फुल करके 720-750 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. इस बाइक में आपको 6 कलर ऑप्शन भी मिल जाते हैं. इस बाइक को आप 58,000 के शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं.
इस बाइक में कंपनी ने 102cc की इंजन दी है. यह भी एक 4 स्ट्रोक इंजन है. इसके माइलेज की बात करें तो यह बाइक एक लीटर में 70 किलोमीटर तक का माइलेज आसानी से दे सकती है. कपंनी ने इस बाइक में 11 लीटर को फ्यूल टैंक दी है. आप इसके टैंक को एक बार फुल करके 750-770 किलोमीटर तक चला सकते हैं. इस बाइक को आप 63,000 की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




