कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें

फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाली कार (Photo: X)
Upcoming Car February 2026: फरवरी 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा महीना रहने वाला है. इस महीने कई नई कारें लॉन्च और डेब्यू के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाली टॉप 5 अपकमिंग कारों के बारे में. साथ ही जानते हैं इनमें क्या कुछ खास हमें देखने को मिल सकता है.
Upcoming Car February 2026: जनवरी में ऑटो इंडस्ट्री में कई नई गाड़ियां लॉन्च हुई. अब फरवरी थोड़ा शांत रहने वाला है, लेकिन एक्ससिटेमेंट अभी भी बरकरार है. BMW, MG और Nissan जैसे ब्रांड अपनी कुछ खास नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें EV, प्रीमियम SUV और ग्लोबल मॉडल शामिल हैं. हमने इन आने वाली कारों के मेन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को आसान तरीके से बताया है. कुल मिलाकर कहें तो फरवरी में हर तरह के खरीदार के लिए कुछ न कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलेगा.
MG Majestor SUV
सबसे पहले बात करते हैं MG Majestor SUV की. JSW MG Motor India इसको जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है. इसकी लॉन्चिंग 12 फरवरी 2026 को होने वाली है. हाल ही में जो टीजर आया था, उसमें इसकी बोल्ड फ्रंट डिजाइन दिखाई गई है. ये कार थोड़ा-थोड़ा Maxus D90 जैसा ओवरसीज मॉडल की याद दिलाता है.
इसमें बड़ा ग्रिल, टफ बम्पर के साथ स्किड प्लेट्स और हुड के ऊपर स्प्लिट LED हेडलैम्प्स+DRLs हैं. मोटा और दमदार बोनट, 20-इंच अलॉय व्हील्स और चौड़े फेंडर fender फ्लेयर्स इसे और भी मजबूत और दमदार लुक देते हैं.
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro
BMW जल्द ही इंडिया में अपनी SUV X3 30 xDrive M Sport Pro वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. ये कार 16 फरवरी को लॉन्च होने वाली है. इस मॉडल के लॉन्च होते ही ये भारत में X3 रेंज की सबसे पावरफुल वर्जन बन जाएगी.
इसके इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. ये सेटअप 258 hp की पावर और 400 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक (Steptronic) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है.
Nissan Tekton
Nissan India अब अपने नए मार्केट प्लान के साथ इंडिया में धमाका करने को तैयार है. इसी कड़ी में कंपनी 4 फरवरी को अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च करने वाली है. ये नई SUV Renault Duster की सीधी टक्कर और सिब्लिंग भी मानी जा रही है.
Tekton के इंजन और ट्रांसमिशन के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. वहीं, निचले वेरिएंट में शायद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जैसा कि Nissan Magnite में मिलता है.
Volkswagen Tayron R-Line
अगर आप प्रीमियम 7-सीटर SUV का इंतजार कर रहे हैं, तो Volkswagen जल्द ही Tayron R-Line लॉन्च करने वाली है. इसकी एंट्री फरवरी 2026 में हो सकती है. फिलहाल लॉन्चिंग डेट का कंपनी ने भी तक खुलासा नहीं किया है. यह SUV इंडिया में कंपनी की फ्लैगशिप 3-रो SUV होगी और Tiguan R-Line से ऊपर पोजिशन की जाएगी. असल में यह Tiguan का थोड़ा लंबा और 7-सीटर वाला अपग्रेडेड वर्जन होगा. लुक की बात करें तो इसमें शार्प स्टाइलिंग, कनेक्टेड LED लाइटिंग और मॉडर्न डिजाइन मिलेगा.
इस SUV में आपको वही 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाला है, जो Tiguan में मिलता है. ये इंजन करीब 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Tayron R-Line सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा तक जाती है.
VinFast Limo Green SUV
वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast पहले ही भारत में अपनी Limo Green SUV दिखा चुकी है. कंपनी ने साफ कर दिया था कि ये 7-सीटर मॉडल फरवरी 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है.
डिजाइन की बात करें तो पेटेंट फाइलिंग और स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि Limo Green का लुक काफी हद तक VF6 और VF7 जैसा रहने वाला है. सामने की तरफ इसे साफ-सुथरा और मिनिमलिस्ट लुक दिया गया है. इसमें पूरी चौड़ाई में फैली DRLs मिलती हैं. ये DRLs बीच में आकर ‘V’ शेप बनाती हैं. इसके साथ वर्टिकल हेडलैंप्स मिल जाते हैं. साइड से देखने पर Limo Green का स्टांस पूरी तरह SUV जैसा लगता है. बॉडी के किनारों पर मस्कुलर क्लैडिंग दी गई है, जो इसे मजबूत होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देती है.
यह भी पढ़ें: Nexon और Punch का जलवा, Tata Motors ने जनवरी में की ताबड़तोड़ बिक्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




