Nexon और Punch का जलवा, Tata Motors ने जनवरी में की ताबड़तोड़ बिक्री

Updated:
विज्ञापन

Tata Motors ने जनवरी 2026 में 71,066 पैसेंजर कारों की बिक्री कर अब तक का सबसे बड़ा मंथली सेल्स रिकॉर्ड बनाया है. यह आंकड़ा दिसंबर 2025 से 47% ज्यादा है. वहीं, Nexon और Punch की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली, जबकि EV सेगमेंट में भी 72% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली.

विज्ञापन

Tata Motors ने जनवरी 2026 में पैसेंजर कार सेगमेंट में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने जनवरी के महीने में कुल 71,066 यूनिट्स बेची हैं, जो दिसंबर 2025 के मुकाबले में 47% से ज्यादा है. यह आंकड़ा Tata Motors के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है.

भारतीय मार्केट में ज्यादा डिमांड

जनवरी 2026 में बेची गई कुल 71,066 कारों में से 70,222 यूनिट्स भारत में बिकीं, जिनमें ICE और EV दोनों शामिल हैं. वहीं 822 यूनिट्स की बिक्री इंटरनेशनल मार्केट्स में हुई. भारतीय मार्केट में ज्यादा डिमांड ने इस रिकॉर्ड में अहम भूमिका निभाई है.

EV सेगमेंट में भी जबरदस्त उछाल

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मोर्चे पर भी Tata Motors का शानदार परफॉर्मेंस दिखा है. कंपनी ने 9,052 EV यूनिट्स की बिक्री की, जो दिसंबर 2025 के मुकाबले 72% से अधिक है. यह दिखाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

Nexon और Punch ने बनाए नए रिकॉर्ड

जनवरी 2026 Tata के पॉपुलर मॉडल्स के लिए भी खास रहा. Tata Punch ने इस महीने 19,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की और इसके साथ ही इसकी कुल बिक्री 7 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. वहीं Tata Nexon (ICE और EV मिलाकर) की 23,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जिससे यह SUV 10 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार करने में सफल रही. इसके अलावा Tata Tiago ने भी 7 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया.

नए लॉन्च को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

कंपनी के अनुसार, Sierra, Harrier और Safari के पेट्रोल वर्जन और फेसलिफ्टेड Punch जैसे नए लॉन्च को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बढ़ती डिमांड को देखते हुए Tata Motors ने Sierra की प्रोडक्शन कैपेसिटी भी धीरे-धीरे बढ़ानी शुरू कर दी है, ताकि ग्राहकों की जरूरतों को समय पर पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola