Modi सरकार ने दिया चैलेंज, Zoom जैसा ऐप बनाकर करोड़पति बनने का मौका
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2020 5:43 PM
Innovation Challenge for Development of a Video Conferencing Solution : सरकार ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म बनाने के लिए देश के लोगों का आह्वान किया है. सरकार ने डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत एक इनोवेशन चैलेंज का ऐलान किया है. यह इनोवेशन चैलेंज इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है. इस चैलेंज में इंडस्ट्रीज, स्टार्टअप्स और इनडिविजुअल एक्सपर्ट्स पार्टिसिपेट कर सकते हैं.
Innovation Challenge for Development of a Video Conferencing Solution : कोरोना वायरस से लॉकडाउन के इस दौर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बहुत महत्वपूर्ण टूल बनकर उभरा है. जो लोग घर से काम कर रहे हैं उनके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वास्तव में अपने क्लाइंट, अपने बॉस या अपने सहकर्मियों से जुड़े रहने का सबसे अच्छा तरीका बन गया है.
इस हिसाब से अब सरकार ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म बनाने के लिए देश के लोगों का आह्वान किया है. सरकार ने डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत एक इनोवेशन चैलेंज का ऐलान किया है. यह इनोवेशन चैलेंज इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है. इस चैलेंज में इंडस्ट्रीज, स्टार्टअप्स और इनडिविजुअल एक्सपर्ट्स पार्टिसिपेट कर सकते हैं.
Also Read: ऑनलाइन Video मीटिंग के लिए सुरक्षित नहीं रह गया Zoom, ज्यादा जरूरी हो तो अपनाएं ये एहतियाती कदम
एक टीम के रूप में या एक इंडिविजुअल के रूप में अगर आप भी ऐसा कोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन टूल या सॉफ्टवेयर डेवेलप करने में सक्षम हैं, जो दुनियाभर के दूसरे पॉपुलर टूल्स से टक्कर ले सकता हो, तो आप इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत बड़ी रकम इनाम के तौर पर जीत सकते हैं.
आपको बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधुनिक संचार तकनीक है, जिसके माध्यम से दो या इससे अधिक स्थानों से एक साथ ऑडियो-वीडियो माध्यम से कई लोग जुड़ सकते हैं. अब तक इसके लिए विदेशी प्लेटफॉर्म की ही मदद ली जाती रही है, जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों में कई विवाद भी हुए हैं. भारत में पिछले महीने भर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का चलन कई गुना बढ़ा है. कोरोना महामारी के चलते देश भर के सरकारी अधिकारी और कॉर्पोरेट जगत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग हो रही है.
बहरहाल, इस चैलेंज को लेकर सरकार ने कहा है कि एंड प्रोडक्ट जो कि एक इंडियन सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट होगा, ऑडियो और वीडियो की क्वालिटी के मामले में इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स के बराबर होना चाहिए. यह लो और हाई नेटवर्क सेनारियो में काम करना चाहिए. यह पहल सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पर नैशनल पॉलिसी के तहत इंडियन सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने का एक प्रयास है.
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस पेज पर विजिट कर सकते हैं: https://www.mygov.in/task/innovation-challenge-development-video-conferencing-solution/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










