इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की आक्रामक एंट्री, अब चार्जिंग नेटवर्क पर फोकस

Updated:
विज्ञापन
eSUV mahindra

महिंद्रा ईवी का बड़ा दांव

Mahindra EV: महिंद्रा ने XEV 9S लॉन्च कर ईवी बाजार में बड़ा लक्ष्य रखा है, साल के अंत तक हर महीने 7,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने की तैयारी…..

विज्ञापन

Mahindra EV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान किया है. कंपनी का इरादा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक हर महीने करीब सात हजार ईवी ग्राहकों तक पहुंचें.

बिक्री का नया टारगेट

फिलहाल महिंद्रा हर महीने चार से पांच हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच रही है. लेकिन कंपनी ने उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर आठ हजार यूनिट प्रति माह करने की योजना बनायी है, ताकि सात हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

एक्सईवी 9एस की एंट्री

महिंद्रा ने हाल ही में सात सीट वाली एसयूवी XEV 9S लॉन्च की है. इसकी कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर 29.45 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी का इरादा है कि 2027-28 तक ईवी सेगमेंट उसके कुल कारोबार का लगभग 25% हिस्सा बन जाए.

रेवेन्यू और चार्जिंग नेटवर्क

पिछले सात महीनों में महिंद्रा ने 30,000 से ज्यादा ईवी बेचे हैं, जिससे उसे करीब 8,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कंपनी अब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दे रही है और 2027 तक 1,000 चार्जिंग पॉइंट लगाने की योजना बना रही है.

एक्सपोर्ट और बैटरी सॉल्यूशंस

महिंद्रा ने साफ किया है कि ईवी एक्सपोर्ट को लेकर जल्दबाजी नहीं होगी. कंपनी बाजार की प्रतिक्रिया देखकर ही कदम उठाएगी. साथ ही बैटरी के जीवनकाल के बाद के उपयोग पर भी समाधान तलाशे जा रहे हैं.

Mahindra XEV 9S लॉन्च: 20 लाख में आयी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स 80 लाख की गाड़ियों वाले

Mahindra BE6 Formula E Edition लॉन्च, 682km रेंज और स्पोर्टी डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola