E-Luna Prime: काइनेटिक ग्रीन ने लॉन्च की नयी कम्यूटर बाइक, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 140Km की रेंज, जानें किमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Sep 2025 12:09 PM
Kinetic Green E-Luna Prime Launched
Kinetic Green E-Luna Prime Launched: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए कई कंपनियां अपने-अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. अब काइनेटिक ग्रीन ने भी अपनी ई-लूना प्राइम मार्किट में उतारी है. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास फीचर्स देखने को मिलते हैं.
Kinetic Green E-Luna Prime Launched: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मार्किट में नया बाइक लेकर आई है. इस बाइक का नाम है E-Luna Prime. ये मॉडल कंपनी की पहले से मौजूद ई-लूना सीरीज पर बेस्ड है. E-Luna Prime में आपको दो वेरिएंट मिलेगी, जिसमें बेस वेरिएंट की सिंगल चार्ज रेंज 110 किलोमीटर तक की और टॉप वेरिएंट की फुल चार्ज रेंज 140 km की है. इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने 6 आकर्षक कलर में पेश किया है. इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 82,490 रुपये से शुरू होती है.
E-Luna के बाद बाजार में आई E-Luna Prime
कंपनी पिछले साल ही E-Luna लेकर आई थी जो काफी पॉपुलर रही थी. इसकी अब तक 25,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. अब कंपनी ने एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक सेगमेंट में नया कदम बढ़ाते हुए E-Luna Prime को उतारा है. यह जल्द ही देशभर की काइनेटिक ग्रीन डीलरशिप्स पर खरीदी जा सकेगी.. इसे खास तौर पर डेली इस्तेमाल करने वालों के लिए बनाया गया है. कंपनी का कहना है कि ये बाइक सस्ती होने के साथ-साथ स्टाइलिश, चलाने में आसान और टिकाऊ भी है.
E-Luna Prime के फीचर्स
E-Luna Prime के फीचर्स की बात करें तो इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें सामान रखने की भी अच्छी-खासी जगह मिलती है. इसमें आपको LED हेडलैंप, कम्फर्टेबले और स्पोर्टी सिंगल सीट, कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टाइलिश फ्रंट वाइजर, ट्रेंडी रिम टेप, मॉडर्न बॉडी डिकैल्स और साइड पर सिल्वर फिनिश क्लैडिंग देखने को मिलती है. इसके अलावा इसमें ट्यूबलैस टायर हैं.
इजी EMI और लो रनिंग कॉस्ट
कमाल की बात यह है कि आप इस बाइक को सिर्फ 2,500 रुपये की आसान मंथली EMI देकर अपने घर ला सकते हैं. कंपनी का कहना है कि अगर आप पेट्रोल बाइक चलाते हैं तो उस पर हर महीने करीब 7,500 रुपये खर्च हो जाते हैं. इसमें लगभग 2,200 रुपये की EMI और करीब 5,300 रुपये फ्यूल व मेंटेनेंस पर लगते हैं. वहीं ई-लूना प्राइम पर आपका पूरा मासिक खर्च सिर्फ 2,500 रुपये आएगा. यानी इसे चलाने का खर्च लगभग 10 पैसे प्रति किलोमीटर पड़ेगा. ऐसे में यूजर्स साल भर में करीब 60,000 रुपये तक बचा सकते हैं.
डॉ. सुलज्जा फिरोडिया मोटवानी ने कही ये बात
काइनेटिक ग्रीन के फाउंडर और सीईओ सुलज्जा फिरोडिया ने कहा कि हमें ई-लूना प्राइम को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो भारत में पर्सनल मोबिलिटी के भविष्य को बदलने के हमारे संकल्प को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किफायती नहीं है, बल्कि एक मल्टी-यूज बाइक है.
यह भी पढ़ें: ओला इलेक्ट्रिक के मुहूर्त महोत्सव में बंपर बिक्री, पहले दिन ही 5 मिनट में सारे वाहन बिके
यह भी पढ़ें: GST कटौती के बाद Hero Splendor Plus, Honda Shine और TVS Raider की कीमतों में भारी गिरावट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










