Job Search Survey News: हर चार में से तीन भारतीय को है नौकरी की तलाश, जानें 2021 के Top 15 करियर ट्रेंड्स

Updated:
विज्ञापन
Job Search Survey News: हर चार में से तीन भारतीय को है नौकरी की तलाश, जानें 2021 के Top 15 करियर ट्रेंड्स

Job Search Survey, Top 15 Career latest job news 2021: कोरोना संकट ने दुनियाभर में लाखों लोगों की नौकरी (Naukri) छीनी है. जहां कई लोग नयी नौकरी की तलाश (Job Search) में हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नौकरी तो मिल गई है लेकिन अब भी सही अवसर की तलाश कर रहे हैं. भारत में भी कमोबेश यही स्थिति है. साल 2021 में भारत में हर 4 में से 3 लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं. सोशल नेटवर्किंग और प्रोफेशनल साइट लिंक्डइन के सर्वे में यह बात सामने आयी है.

विज्ञापन

Job Search Survey, Top 15 Career Trends in 2021 News: कोरोना संकट ने दुनियाभर में लाखों लोगों की नौकरी (Naukri) छीनी है. जहां कई लोग नयी नौकरी की तलाश (Job Search) में हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नौकरी तो मिल गई है लेकिन अब भी सही अवसर की तलाश कर रहे हैं. भारत में भी कमोबेश यही स्थिति है. साल 2021 में भारत में हर 4 में से 3 लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं. सोशल नेटवर्किंग और प्रोफेशनल साइट लिंक्डइन के सर्वे में यह बात सामने आयी है.

लिंक्डइन इंडिया (LinkedIn India) ने नौकरी की तलाश करने वालों को लेकर हाल ही में एक रिसर्च किया था. इसमें मौजूदा नौकरी में लोगों की दिक्कतें और नयी नौकरी की तलाश को लेकर सवाल पूछे गए थे. 1,016 लोगों पर किये गए इस सर्वे में हर 4 में से 3 लोग या तो नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर अगले 12 महीने में किसी अन्य पद पर नौकरी की कोशिश में हैं. भारत में हर 4 में से 3 लोग नौकरी की तलाश करने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

लिंक्डइन के इस सर्वे से पता चला है कि 64 प्रतिशत भारतीय प्रोफेशनल्स का मानना है कि वे अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत हैं. वहीं, इस सर्वे में यह बात भी सामने आयी है कि एक लगभग तिहाई (38 प्रतिशत) लोग नौकरी के लिए होने वाली प्रक्रियाओं को लेकर, तो 32 प्रतिशत लोग बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स को लेकर चिंतित हैं.

Also Read: WhatsApp, Facebook, Telegram, Signal : किस ऐप का आपके डेटा पर कितना ऐक्सेस है, जानें

LinkedIn के सर्वे में 74 प्रतिशत लोगों ने माना है कि नेटवर्किंग में उनकी पकड़ है, जबकि 38 प्रतिशत नेटवर्किंग इवेंट में हिस्सा लेने का विचार कर रहे हैं. 37 प्रतिशत लोग ऑनलाइन लर्निंग में पैसे खर्च करने को तैयार हैं. इनका मानना है कि ऑनलाइन कोर्सेज से नौकरी तलाशने में आसानी होगी.

2021 के Top 15 करियर ट्रेंड्स (Top 15 Career Trends in 2021)

  • सोशल मीडिया ऐंड डिजिटल मार्केटिंग

  • फ्रीलांस कंटेंट राइटर (यूट्यूबर, क्रिएटिव राइटर, पॉडकास्टर)

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

  • स्पेशलाइज्ड इंजीनियर

  • ई-कॉमर्स

  • डेटा साइंस

  • साइबर सिक्योरिटी

  • बिजनेस डेवलपमेंट एंड सेल्स

  • मार्केटिंग

  • फाइनेंस

  • एजुकेशन

  • हेल्थकेयर

  • ह्यूमन रिसोर्स

  • कस्टमर सर्विस

  • यूजर एक्सपीरिएंस डिजाइनर

Also Read: New Tech: हवा में चार्ज होगा स्मार्टफोन, जानिए क्या है Xiaomi की Mi Air Charge तकनीक

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola