ePaper

JIO की 4G डाउनलोड स्पीड सबसे अच्छी, अपलोड में Vodafone सबसे आगे, जानें Airtel का हाल

Updated at : 14 May 2021 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
JIO की 4G डाउनलोड स्पीड सबसे अच्छी, अपलोड में Vodafone सबसे आगे, जानें Airtel का हाल

Jio, Airtel

Jio vs Airtel vs Vi: Jio vs Airtel vs Vi: दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में 20.1 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डेटा डाउनलोड रेट के साथ रिलायंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में शीर्ष पर था, जबकि 6.7 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ वोडाफोन अपलोड रेट में सबसे आगे था.

विज्ञापन

Jio vs Airtel vs Vi: दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में 20.1 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डेटा डाउनलोड रेट के साथ रिलायंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में शीर्ष पर था, जबकि 6.7 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ वोडाफोन अपलोड रेट में सबसे आगे था.

निकटतम प्रतिद्वंदी वोडाफोन की तुलना में जियो की डाउनलोड की रफ्तार तीन गुना ज्यादा थी. हालांकि वोडफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने मोबाइल कारोबार का वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के रूप में विलय कर लिया है, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) दोनों ही इकाइयों के नेटवर्क स्पीड का अलग-अलग आंकड़ा जारी करता है.

ट्राई द्वारा 11 मई को डाले गए नये आंकड़े के मुताबिक, अप्रैल में वोडाफोन की डाउनलोड की रफ्तार सात एमबीपीएस थी. इसके बाद आइडिया और भारती एयरटेल की डाउनलोड की रफ्तार क्रमश: 5.8 और पांच एमबीपीएस थी.

Also Read: JIO ने Airtel और VI को छोड़ दिया पीछे, जानें BSNL का हाल

अपलोड वर्ग में 6.7 एमबीपीएस की रफ्तार के साथ वोडाफोन पहले, 6.1 एमबीपीएस के साथ आइडिया दूसरे, 4.2 एमबीपीएस के साथ जियो तीसरे और 3.9 एमबीपीएस रफ्तार के साथ एयरटेल चौथे स्थान पर था.

डाउनलोड की अच्छी स्पीड से यूजर्स काे इंटरनेट से कंटेंट हासिल करने में मदद मिलती है जबकि अपलोड की स्पीड से उन्हें अपने संपर्कों को तस्वीरें या वीडियो भेजने या शेयर करने में मदद मिलती है. ट्राई रियल-टाइम के आधार पर अपने माईस्पीड ऐप्लिकेशन की मदद से देश भर से जुटाए जाने वाले आंकड़े के हिसाब से एवरेज स्पीड कैल्कुलेट करता है. (इनपुट:भाषा)

Also Read: Jio 1 रुपये में दे रहा 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 56GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola