JIO का दिवाली धमाका! बंपर डेटा, फ्री कॉलिंग और Netflix सब्सक्रिप्शन केवल 399 रुपये में

Best Recharge Plans: अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस के बेनिफिट्स देने वाले इस प्लान में नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
Reliance Jio Rs 399 Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान्स लाती रहती है. इसी कड़ी में दिवाली पर जियो एक ऐसा प्लान लेकर आयी है, जिससे ग्राहकों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है.
जियो का 399 रुपये वाला प्लान क्या है?
जियो का यह रीचार्ज केवल जियो के पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए है. अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस के बेनिफिट्स देने वाले इस प्लान में नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके साथ ही, कंपनी इस प्लान में एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है. इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को कुल 75जीबी इंटरनेट डेटा ऑफर कर रही है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्रति 1जीबी डेटा के लिए 10 रुपये खर्च करने होंगे. जियो का यह प्लान यह प्लान 200जीबी तक डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ आता है.
Also Read: Airtel और Vi को पीछे छाेड़ JIO बनी नंबर 1, यहां पढ़ें TRAI की रिपोर्ट
एयरटेल यूजर्स के लिए 499 रुपये वाला प्लान है
रिलायंस जियो के इस प्लान की तरह एयरटेल का भी ऐसा ही पोस्टपेड प्लान है. एयरटेल का यह पोस्टपेड प्लान 75GB डेटा रोलओवर के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही इस प्लान में हर दिन 100SMS का बेनिफिट मिलता है. वहीं, एडिशनल बेनिफिट के तौर पर इस पोस्टपेड प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.
Also Read: JIO का सस्ता रीचार्ज! 3 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










