Hero Splendor Plus महंगी होने के बाद क्या अब भी है डेली यूज के लिए सही चॉइस? देखें फीचर्स और अपडेटेड प्राइस

Updated at : 22 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

Hero MotoCorp ने 2026 के लिए Hero Splendor Plus की कीमतें लगभग सभी वेरिएंट में बढ़ा दी हैं. अच्छी बात ये है कि बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं है, इसलिए बेस मॉडल की कीमत अब भी करीब 70 हजार रुपये के आसपास से शुरू हो रही है.

विज्ञापन

Hero MotoCorp ने 2026 के लिए Hero Splendor Plus की कीमतें थोड़ी बढ़ा दी हैं. इस बार लगभग सभी वेरिएंट्स चाहे वो स्टैंडर्ड Splendor Plus हो, i3S हो या फिर Xtec, सबकी कीमत में हल्का सा इजाफा हुआ है. बस 125 Million Edition को इसमें छूट मिली है. उसकी कीमत पहले जैसी ही रखी गई है. वैसे बढ़ोतरी इतनी ज्यादा नहीं है, खासकर जब Splendor Plus को आज भी भारत की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर कम्यूटर बाइकों में गिना जाता है.

2026 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ज्यादातर शहरों में करीब 70 हजार रुपये के आसपास से शुरू हो रही है. मतलब जेब पर बहुत भारी तो नहीं पड़ेगा, लेकिन जब हर दोपहिया वाहन महंगा होता जा रहा है, तो एक सवाल अपने आप सामने आता है कि क्या Splendor Plus आज भी खरीदने के लिए एक सही और समझदारी भरा ऑप्शन है? अगर आपके मन में भी ये सवाल दौड़ रहा है, तो आइए जानते हैं इसका जवाब.

Hero Splendor Plus की नई कीमतें (2026)

2026 के लिए Hero MotoCorp ने Splendor Plus के लगभग सभी वैरिएंट्स की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी कर दी है. इसमें बेस मॉडल वाला ड्रम ब्रेक OBD2B वर्जन हो या फिर Xtec वर्जन दोनों शामिल हैं.  अगर आप एक भरोसेमंद और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली Hero Splendor Plus लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी सुविधा के लिए हमनें नीचे इसकी नई और अपडेटेड प्राइस लिस्ट बताई है.

Hero Splendor Plus वेरिएंटनई कीमत पुरानी कीमतकीमत में अंतर
Splendor+ Drum Brake OBD2B₹74,152₹73,902₹250
Splendor+ i3S₹75,305₹75,055₹250
Splendor+ Special Editions OBD2B₹75,305₹75,055₹250
Splendor+ 125 Million Edition₹76,437₹76,4370

खरीदने से पहले आपको बता दें कि ऊपर जो कीमतें बताई गई हैं, वो एक्स-शोरूम हैं. असल में बाइक की ऑन-रोड कीमत इससे अलग हो सकती है, क्योंकि इसमें RTO चार्ज, इंश्योरेंस और राज्य के हिसाब से लगने वाले टैक्स भी ऐड हो जाते हैं. यानी फाइनल प्राइस आपके शहर और स्टेट पर भी निर्भर करेगी.

Hero Splendor Plus की खूबियां

Hero Splendor Plus में आपको 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. कंपनी का दावा है कि रियल लाइफ कंडीशंस में ये बाइक करीब 70 km/l तक का माइलेज दे सकती है. पावर की बात करें तो इसमें 7.09 hp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. फीचर्स की तरफ आएं तो इसमें आपको एनालॉग मीटर, i3S यानी आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी, 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन, साइड-स्टैंड इंडिकेटर और लंबी राइड के लिए एक कंफर्टेबल सीट मिलती आपको मिल जाती है. कुल मिलाकर, बिना ज्यादा तामझाम के ये बाइक रोजमर्रा की जरूरतों को अच्छे से पूरा करती है.

क्या आपको 2026 में Hero Splendor Plus लेनी चाहिए?

अगर आप 2026 में एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो भरोसेमंद हो, मेंटेनेंस कम मांगे और माइलेज भी अच्छा दे, तो Hero Splendor Plus अब भी एक बढ़िया ऑप्शन है. हाल ही में जो कीमत बढ़ी है, वो इतनी मामूली है कि ज्यादातर खरीदारों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा. वहीं अगर आप ज्यादा फीचर्स, थोड़ा स्टाइलिश लुक या फिर ज्यादा पावर वाली बाइक चाहते हैं, तो आप दूसरे ऑप्शन्स भी देख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी रेंज में बड़े इंजन वाली कुछ और बाइक्स भी मिल जाती हैं.

यह भी पढ़ें: कम बजट और ज्यादा माइलेज, 1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली टॉप 5 100cc बाइक्स, चेक करें लिस्ट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola