कम बजट और ज्यादा माइलेज, 1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली टॉप 5 100cc बाइक्स, चेक करें लिस्ट
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Jan 2026 11:53 AM
1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली 100cc बाइक
1 लाख रुपये से कम बजट में कौन-सी 100cc बाइक बढ़िया माइलेज देती है और जेब पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ती? अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको Hero, Honda, TVS और Bajaj की किफायती कम्यूटर बाइक्स की पूरी डिटेल देने वाले हैं. आइए जानते हैं.
नई बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं, जो माइलेज भी बढ़िया दे और जेब पर ज्यादा भारी भी न पड़े? तो आइए आज हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. अगर आप बाइक खरीदते समय माइलेज और बजट दोनों को ध्यान में रख रहे हैं, तो 100cc सेगमेंट की भरोसेमंद कम्यूटर बाइक्स आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हैं. हम आपके लिए 5 ऐसी बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो शानदार माइलेज देती हैं और जिनकी कीमत भी एक लाख रुपये से कम है. तो चलिए, एक नजर डालते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी बाइक्स शामिल हैं.
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹56,742 (एक्स-शोरूम) है. माइलेज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि यह बाइक लगभग 70 km/l तक का माइलेज दे सकती है. इसमें आपको 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल जाता है, जो करीब 7.91 hp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
डेली यूज को ध्यान में रखते हुए इसमें लाइट क्लच, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे काम के फीचर्स आपको मिल जाते हैं. बाइक में 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक है और इसकी सीट हाइट 805 mm रखी गई है.
Hero Splendor Plus
Hero Splendor Plus की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹74,152 है. कंपनी का कहना है कि यह कम्यूटर बाइक लगभग 80 km/l का माइलेज देती है. इसमें आपको 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे स्मूद और आरामदायक पावर देने के लिए ट्यून किया गया है. यह करीब 7.91 hp की पावर जनरेट करता है.
यह बाइक बैठने में काफी कम्फर्टेबल है, इसका वजन हल्का है और हैंडलिंग भी आसान रहती है. फीचर्स की तरफ आएं तो इसमें बेसिक इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे जरूरी फीचर्स आपको मिलते हैं.
Honda Shine
Honda Shine 100 में आपको 98.98cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7.28 hp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. कीमत की बात करें तो यह बाइक करीब ₹65,243 (एक्स-शोरूम) में आती है और कंपनी के मुताबिक यह करीब 70 km/l तक का माइलेज दे सकती है.
कलर ऑप्शंस भी इसमें आपको ठीक-ठाक मिल जाते हैं, जैसे Black & Red, Black & Blue, Grey & Black, Green & Black और Orange & Black. फीचर्स की बढ़े तो इसमें CBS ब्रेकिंग सिस्टम, मजबूत ग्रैब रेल, कम्फर्टेबल सीट और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे काम के फीचर्स मिल जाते हैं.
TVS Sport
कंपनी के मुताबिक TVS Sport करीब 70 km km/l तक का माइलेज देती है. इसमें 109.7cc का इंजन मिल जाता है, जो आम 100cc बाइकों से थोड़ा बड़ा है. कीमत की बात करें तो यह बाइक करीब 55,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
डेली यूज के लिहाज से TVS Sport काफी हल्की, चलाने में आसान और कम्फर्टेबल है. इसकी सीट हाइट 790 mm है, यानी ज्यादातर राइडर्स के लिए यह बाइक आराम से फिट बैठती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें राइडिंग मोड इंडिकेटर, 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर, लंबी सीट, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे काम के फीचर्स आपको मिलते हैं.
Bajaj Platina
अगर ज्यादा माइलेज वाली कम्यूटर बाइक की बात करें, तो Bajaj Platina 100 एक बढ़िया ऑप्शन है. इस बाइक की कीमत ₹65,400 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें आपको 99.59cc का इंजन मिल जाता है, जो करीब 8.08 hp की पावर जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक यह बाइक लगभग 72 km km/l का माइलेज देती है.
इस बाइक में आपको लंबी और कम्फर्टेबल मिल जाती है, राइड क्वालिटी अच्छी है और रियरइस सस्पेंशन भी ऐसा है कि लंबी दूरी तय करने में दिक्कत नहीं होती. फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्यूबलेस टायर्स, अलॉय व्हील्स और CBS (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak C25- बजाज का सबसे सस्ता चेतक कैसा है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










