IPL 2022 LSG vs PBKS LIVE Streaming: कब-कहां-कैसे देखें लखनऊ और पंजाब के बीच आज का T20 मुकाबला?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2022 5:33 PM
IPL 2022 LSG vs PBKS: आईपीएल में आज शाम साढ़े सात बजे से लखनऊ और पंजाब की टीमों के बीच मुकाबला है. आप यह मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? आइए जानें-
IPL 2022 LSG vs PBKS LIVE Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में लखनऊ (lucknow super giants) और पंजाब (punjab kings) की टीमें आमने-सामने होंगी. लखनऊ की टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, तो पंजाब की टीम 8 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है. पंजाब किंग्स की नजर यह मुकाबला जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी. यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए फटाफट जान लेते हैं इस मैच की जरूरी डीटेल्स-
लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच यह मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.
लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कब होगा?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच यह मैच 29 अप्रैल, शुक्रवार को होगा.
Also Read: JIO के सबसे सस्ते रीचार्ज में पाएं Netflix, Hotstar, Amazon Prime के बेनिफिट्स
लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच का टाॅस कितने बजे होगा?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच इस मैच का टाॅस शाम 7 बजे होगा.
लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाॅटस्टार पर देख सकते हैं. इस रोमांचक मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इस मैच को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










