PBKS vs CSK LIVE Streaming: पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2022 5:02 PM
आज, यानी सोमवार 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है. प्वाइंट्स टेबल के नजरिये से देखें, तो आठवें और नौवें नंबर की टीमें यह मैच खेलेंगी.
CSK vs PBKS Live Streaming: टाटा आईपीएल 2022 के लीग स्तर पर खेले जाने वाले कुल 70 मैचों में 37 मैच हो चुके हैं. इस तरह आधा सीजन बीत चुका है. 38वें मुकाबले में आज, यानी सोमवार 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है. प्वाइंट्स टेबल के नजरिये से देखें, तो आठवें और नौवें नंबर की टीमें यह मैच खेलेंगी. मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को लगातार दो मैचों में हैदराबाद और दिल्ली से हार का मुंह देखना पड़ा है. वहीं, रवींद्र जडेजा की टीम चेन्नई अपने सात में से दो ही मुकाबले जीत पाई है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते मैच में मुंबई को हराया है. आइए फटाफट जान लेते हैं आज होनेवाले मैच से जुड़ी डीटेल्स-
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला कब खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला सोमवार 25 अप्रैल को खेला जाएगा.
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला कहां खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read: IPL के लिए JIO लाया 300 रुपये से सस्ता Cricket Plan, पाएं Disney+ Hotstar और 15GB डेटा
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा.
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देखा जा सकता है.
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर देखा जा सकता है?
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकता है.
Also Read: Netflix, Hotstar, Amazon Prime का मजा फ्री में पाएं! पढ़ें पूरी खबर
Also Read: JIO का सस्ता रीचार्ज दे रहा मजे से IPL देखने का मौका, साथ में डेटा-कॉलिंग भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










