ePaper

JIO का सस्ता रीचार्ज दे रहा मजे से IPL देखने का मौका, साथ में डेटा-कॉलिंग भी

Updated at : 20 Apr 2022 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
JIO का सस्ता रीचार्ज दे रहा मजे से IPL देखने का मौका, साथ में डेटा-कॉलिंग भी

Reliance Jio Recharge Plans: आईपीएल मैच देखने के शौकीनों के लिए हम लाये हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान्स की जानकारी, जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐक्सेस दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Jio Recharge: क्रिकेट के फैन्स के लिए रिलायंस जियो सस्ता प्लान लेकर आया है. इसे सब्स्क्राइब कर जियो यूजर्स इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मौजूदा सीजन (IPL 2022) का मजा घर बैठे उठा सकते हैं. IPL 2022 के सभी मैच Disney+ Hotstar पर लाइव आ रहे हैं. आईपीएल मैच देखने के शौकीनों के लिए हम लाये हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान्स की जानकारी, जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐक्सेस दिया जा रहा है.

Jio Disney+ Hotstar Plan

रिलायंस जियो के पिटारे में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले कई रीचार्ज प्लान्स आते हैं. अगर आप सबसे अफॉर्डेबल प्लान की तलाश में हैं, तो इसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे. जियो का 499 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 2GB डेली डेटा ऑफर करनेवाला यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है.

Also Read: Cheapest Jio Recharge: 200 रुपये से सस्ते जियो रीचार्ज में मिलेंगे ये फायदे

Jio 499 Plan Benefits

जियो के इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 56GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही, यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल्स के बेनिफिट्स भी मिलते हैं. Jio के 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन, JioTV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस मिलता है.

Disney Plus Hotstar – Premium & Mobile

डिज्नी प्लस हॉटस्टार तीन पैक ऑफर करता है- मोबाइल, सुपर और प्रीमियम (Disney Plus Hotstar – Premium, Super and Mobile). रिलायंस जियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मोबाइल और प्रीमियम दो तरह के सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. मोबाइल सब्सक्रिप्शन को आप सिर्फ मोबाइल पर ही एंजॉय कर सकते हैं. वहीं, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेनेवाले यूजर्स इसे मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी पर यूज कर सकते हैं.

Also Read: Jio Airtel Vi BSNL के इन प्लान्स में पाएं 3GB डेली डेटा और Disney+ Hotstar, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola