Income Tax Website: आयकर विभाग की वेबसाइट अधिक सुविधाओं के साथ नये रंगरूप में पेश

Income Tax Website – नयी वेबसाइट को मोबाइल के अनुकूल लेआउट के साथ फिर से डिजायन किया गया है. वेबसाइट में नयी सुविधाओं के साथ सामग्री के लिए एक मेगा मेनू भी है.
Income Tax Website : आयकर विभाग ने हाल ही में उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस, बेहतर सुविधाओं और नये मॉड्यूल के साथ एक नये रंगरूप में अपनी वेबसाइट पेश की है. नयी वेबसाइट को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने उदयपुर में आयकर निदेशालय (सिस्टम) द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में पेश किया.
सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, करदाताओं के अनुभव को बेहतर करने और नयी तकनीक के साथ तालमेल बनाये रखने के लिए आयकर विभाग ने अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट को उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस, बेहतर सुविधाओं और नये मॉड्यूल के साथ नया रूप दिया है. नयी वेबसाइट को मोबाइल के अनुकूल लेआउट के साथ फिर से डिजायन किया गया है. वेबसाइट में नयी सुविधाओं के साथ सामग्री के लिए एक मेगा मेनू भी है.
रिटर्न दाखिल करने में होगी आसानी
यह प्रत्यक्ष कर कानूनों, कई अन्य संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयकर परिपत्रों, सभी क्रॉस-रेफर्ड, हाइपरलिंक्ड और सूचनाओं तक पहुंच प्रदान करता है. साइट एक ‘करदाता सेवा मॉड्यूल’ भी प्रदान करती है, जिसमें करदाताओं को उनके आयकर रिटर्न दाखिल करने में सहायता के लिए कर उपकरण उपलब्ध हैं. इन सभी नयी सुविधाओं को वेबसाइट आगंतुकों की सुविधा के लिए वर्चुअल टूर और नये बटन प्रॉम्प्ट के माध्यम से समझाया गया है.
कई नियमों और सेक्शंस की तुलना कर सकेंगे
करदाताओं के काम को और अधिक आसान बनाने के लिए, इस वेबसाइट पर नये फंक्शन उपयोगकर्ताओं को विभिन्न अनुभागों, नियमों और कर संबंधी चीजों की तुलना करने की अनुमति देते हैं. इसके अलावा अन्य टैक्स संबंधी पोर्टल की जानकारी और लिंक भी जोड़े गए हैं. सीबीडीटी की ओर से कहा गया है कि यह बेहतर करदाता सेवा प्रदान करने की दिशा में एक और पहल है और इससे करदाताओं को जागरूक करने में मदद मिलेगी.
Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को Mukesh Ambani का जवाब, जल्द लेकर आ रहे Jio AI
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










