ePaper

Car Tips: अगर आपकी कार में भी नजर आ रही है ये 5 समस्या तो फौरन करवाएं सर्विसिंग

Updated at : 13 Aug 2023 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Car Tips: अगर आपकी कार में भी नजर आ रही है ये 5 समस्या तो फौरन करवाएं सर्विसिंग

कार खरीदना जितना मंहगा होता है कार का मेंटेनेंस उससे ज्यादा महंगा पड़ता है. सही समय पर कार की सर्विस कराने से परफोर्मेंस और माइलेज दोनों पहले जैसा ही बना रहता है. आज हम आपको कार में आने वाली ऐसी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप ये समझ जाएं कि आपको तुरंत कार की सर्विस करवानी है.

विज्ञापन
ब्रेक में समस्या
undefined

ब्रेक में समस्या- वाहन में ब्रेकिंग सिस्टम की कितनी अहमियत होती है ये तो हम सभी जानते हैं. ब्रेक आपके वाहन के साथ-साथ आपकी सुरक्षा के लिए भी अहम है. ऐसे में कार चलाते वक्त अगर आपको ब्रेक पैड में कोई भी परेशानी महसूस हो. ब्रेक पैड थोड़े अटने लगे तो आपको तुरंत कार की सर्विस करानी चाहिए. एक समय के बाद वाहन के ब्रेक पैड उखड़ने लगते हैं इन्हें मेंटेन करना बहुत जरूरी है.

इंजन की वार्निंग लाइट
undefined

इंजन की वार्निंग लाइट– कार में इंजन लाइट जली दिखे तो समझ लें कि आपकी कार के इंजन में कोई प्रॉब्लम है. इसकी कोई भी वजह हो सकती है. ऐसे में आपको तुरंत सर्विस सेंटर पर जाकर कार का इंजन चेक कराना चाहिए.

पावर की कमी 
undefined

पॉवर में कमी- आपको ड्राइविंग के वक्त कार में पॉवर की कमी लगे तो इसकी वजह कम इंजन कम्प्रेसन या जाम फ्यूल फिल्टर हो सकता है. ऐसे में कार की पॉवर में कमी से कार की फंक्शनिंग और सेफ्टी दोनों प्रभावित होती है. इसलिए बिना देरी किए आपको तुरंत कार को मेकैनिक को दिखाना चाहिए.

कार से लीकेज
undefined

कार से लीकेज- कई बार ऐसा होता है कि आपके कार के नीचे पानी, इंजन आयल, कूलैंट या अन्य किसी चीज को गिरते हुए देखें। ऐसे में इसमें से कुछ भी दिखे तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। अगर कार शुरू हो तो इसे तुरंत इसे मेकैनिक के पास लेकर जायें

कार से आवाज आना
undefined

कार से आवाज आना- अगर कार को स्टार्ट करते वक्त या चलाते समय कोई आवाज आए, तो पता लगाने की कोशिश करें कि आवाज कहां से आ रही है. कई बार ये आवाज आपके वाहन के लिए नुकसान वाली हो सकती है. ऐसे में बार-बार कार के आवाज करने पर तुरंत सर्विस सेंटर या किसी मैकेनिक को कार दिखा लेनी चाहिए.

Also Read: Harshad Mehta Car Collection: हर्षद मेहता की Lexus LS400 जो बनी उसके पतन का कारण!
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola