Coronavirus Lockdown के बीच Sony, Star, Colors और Zee के ये टीवी चैनल्स हुए फ्री

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 9:10 PM

विज्ञापन

Sony Star Colors Zee TV Channels Free During CoVID19 Lockdown: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहें. ऐसे में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) ने चार पेड टीवी चैनल्स को फ्री में उपलब्ध कराने की बात कही है.

विज्ञापन

Sony Star Colors Zee TV Channels Free During CoVID19 Lockdown: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहें. ऐसे में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) ने चार पेड टीवी चैनल्स को फ्री में उपलब्ध कराने की बात कही है.

IBF ने दो महीने के लिए डीटीएच और केबल नेटवर्क पर 4 फ्री चैनल्स की पेशकश की है. IBF ने अपने बयान में कहा है, Sony का चैनल Sony Pal, Star India का चैनल Star Utsav, Zee TV का चैनल Zee Anmol और Viacom18 के Colors का चैनल Colors Rishtey को देशभर के व्यूअर्स के लिए 2 महीने तक सभी डीटीएच और केबल नेटवर्क पर फ्री में उपलब्ध कराया गया है.

साथ ही यह भी कहा है कि ब्रॉडकास्ट फैटर्निटी को लगता है कि जो लोग लॉकडाउन होने के चलते अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं कि उनके लिए यह काफी अच्छा होगा. आपको बता दें कि फ्री किये गए इन चैनल्स में तीन, यानी कि Sony Pal, Star Utsav, Colors Rishtey के पहले की कीमत एक—एक रुपये थी. वहीं, Zee Anmol के पहले की कीमत 0.1 रुपये थी.

अपको बताते चलें कि लॉकडाउन को देखते हुए Tata Sky Fitness चैनल को फ्री में उपलब्ध कराया गया है. Tata Sky का Fitness चैनल 110 नंबर पर आता है. इसे यूजर्स कंपनी की आधिकारिक मोबाइल ऐप पर लाइव टीवी और वीडियो आन डिमांड VOD के जरिये देख सकेंगे. यह अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध है. इस फिटनेस चैनल पर कई एक्सपर्ट्स फिटनेस से जुड़ी खास टिप्स देते हैं. Tata Sky के इस चैनल के लिए पहले 2 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाता था, जो लॉकडाउन के चलते अब फ्री में उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola