Suzuki ने दिखाई Hydrogen Swift की झलक, लॉन्च को लेकर क्या है प्लान?

Hydrogen Swift
Suzuki और AVL ने Hydrogen इंजन वाली खास Swift पेश की है. यह कार पेट्रोल की जगह Hydrogen से चलती है और भविष्य की कम-उत्सर्जन टेक्नोलॉजी की नई दिशा दिखा रही है.
पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बाद अब ऑटो इंडस्ट्री तेजी से Hydrogen टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रही है. इसी बीच Suzuki Swift का एक खास Hydrogen वर्जन सामने आया है, जिसने भविष्य की कारों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. खास बात यह है कि यह कोई फ्यूल सेल कार नहीं, बल्कि Hydrogen इंजन से चलने वाली Swift है. इसे हाल ही में 47वें International Vienna Motor Symposium में पेश किया गया, जहां इस कॉन्सेप्ट कार ने काफी ध्यान खींचा. फिलहाल यह सिर्फ एक टेक्नोलॉजी डेमो मॉडल है, लेकिन इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में छोटी और सस्ती कारों में भी Hydrogen टेक्नोलॉजी की एंट्री हो सकती है.
कैसी है Hydrogen वाली Suzuki Swift?
यह खास Hydrogen Swift दूसरी जेनरेशन Swift पर बेस्ड है. इसे ऑस्ट्रियन पावरट्रेन कंपनी AVL ने Suzuki के साथ मिलकर डेवलप किया है. मौजूदा समय में ज्यादातर Hydrogen कारें Fuel Cell टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इस Swift में Internal Combustion Engine यानी ICE टेक्नोलॉजी दी गई है.
इसका मतलब यह है कि कार Hydrogen को सीधे इंजन में जलाकर पावर पैदा करती है. यह सिस्टम Fuel Cell जितना एफिशिएंट नहीं माना जाता, लेकिन इसकी लागत कम और डिजाइन ज्यादा प्रैक्टिकल बताया जा रहा है.
दमदार इंजन और ज्यादा पावर
इस Hydrogen Swift में 1.4-लीटर Direct Injection Hydrogen इंजन दिया गया है. AVL ने इस इंजन को खास तरीके से ट्यून किया है ताकि यह बेहतर परफॉर्मेंस और कम उत्सर्जन दे सके.
कार में Lean-Burn और Lambda=1 Stoichiometric Combustion मोड दिए गए हैं. आसान भाषा में समझें तो एक मोड ज्यादा माइलेज और कम उत्सर्जन पर फोकस करता है, जबकि दूसरा ज्यादा पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है.
यह Hydrogen इंजन 134 हॉर्सपावर और 220 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह सामान्य Lean-Burn सेटअप की तुलना में ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है.
अभी लॉन्च की कोई योजना नहीं
हालांकि इस Hydrogen Swift ने काफी चर्चा बटोरी है, लेकिन Suzuki फिलहाल इसे बाजार में लॉन्च करने की तैयारी नहीं कर रही है. कंपनी ने साफ किया है कि अभी यूरोप और जापान दोनों बाजारों में इस मॉडल को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है.
Hydrogen वाहनों की सबसे बड़ी चुनौती उनकी लागत और इंफ्रास्ट्रक्चर मानी जाती है. Hydrogen स्टेशनों की कमी और डेवलपमेंट कॉस्ट ज्यादा होने की वजह से फिलहाल यह टेक्नोलॉजी बड़े और महंगे वाहनों तक सीमित है.
भारत में Hybrid Swift पर रहेगा फोकस
भारत में Maruti Suzuki भविष्य में Swift का नया Series-Hybrid वर्जन ला सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2027 तक Z12E 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर आधारित Hybrid सिस्टम पेश कर सकती है.
कहा जा रहा है कि यह नई Hybrid Swift करीब 35 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. ऐसे में फिलहाल भारतीय बाजार के लिए Hybrid टेक्नोलॉजी ज्यादा व्यावहारिक विकल्प मानी जा रही है.
क्या Hydrogen कारें बदल देंगी भविष्य?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि Hydrogen टेक्नोलॉजी भविष्य में कार्बन उत्सर्जन कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है. हालांकि अभी यह टेक्नोलॉजी शुरुआती चरण में है, लेकिन Suzuki जैसी कंपनियों के प्रयोग यह दिखाते हैं कि आने वाले वर्षों में छोटी कारों का भविष्य सिर्फ पेट्रोल या EV तक सीमित नहीं रहेगा.
यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak Hydrogen Scooter: अब पानी से चलेगा स्कूटर? 280Km रेंज वाले नए चेतक ने बढ़ाई हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










