4 से 10 साल के बच्चों वाली Hero Vida की शानदार ई-बाइक, मोबाइल से होता है स्पीड मैनेज

Updated:
विज्ञापन

Hero Vida Dirt K3 e-BIKE (Pic: Hero Vida)

हीरो मोटोकॉर्प की विडा Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक 4 से 10 साल के बच्चों के लिए एक शानदार ऑप्शन है. यह बाइक एडजस्टेबल फीचर्स, कई राइडिंग मोड्स और बेहतरीन सेफ्टी के साथ आती है, जिससे बच्चों का रोमांचक सफर सुरक्षित और मजेदार बनता है.

विज्ञापन

यदि आप अपने बच्चे के लिए एक बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. वैसे में ग्लोबल ऑटो मार्केट में कई सारी कंपनियां हैं, जो छोटे 3 साल से लेकर 14 तक के बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक ई-बाइक मार्केट में लाई है, लेकिन यहां हम आपको हीरो मोटोकॉर्प के बारे में बताएंगे. हीरो की ईवी कंपनी विडा की Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक पिछले साल 2025 में भारत में लॉन्च हुई थी, जो खासकर 4 से 10 साल के बच्चों के लिए बनाई गई है. इसे छोटे बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है. ऐसे में इसे आप अपने बच्चे के लिए खरीद सकते हैं. आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत कितनी है?

डर्ट ई.कार्ट3 की कीमत 69 हजार 990 रुपये है. जब यह बाइक लॉन्च हुई थी तब भी इसका प्राइस इतना ही था. शुरुआत में इसके पहले 300 यूनिट्स कंपनी के द्वारा इंडियन ईवी ऑटो मार्केट में उपलब्ध कराए गए थे. यह इलेक्ट्रिक बाइक कुल 3 कलर ऑप्शन के साथ आती हैं, जिसमें ब्लू, व्हाइट एंड रेड शामिल हैं.

बच्चे की साइज के हिसाब से बढ़ेगी हाइट 

इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें एडजस्टेबल व्हीलबेस और और सस्पेंशन मिलता है. इसमें 3 अलग-अलग लेवल स्मॉल (Small), मीडियम (Medium) और हाइ (High) मिलते हैं, जिसपर सेटिंग बदलकर इसे बच्चे की उम्र और कद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. ऐसे में पैरेंट्स को बार-बार नई बाइक खरीदने की टेंशन नहीं रहेगी. 

ये भी पढ़ें: Hero Vida बच्चों के लिए लेकर आयी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3, 2 घंटे चार्ज में 3 घंटे मस्ती

Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक का बैटरी और परफॉर्मेंस 

छोटे बच्चों वाली इस बाइक में कंपनी की ओर से 360kWh वाली रिमूवेबल बैटरी और 500 वाट का मोटर ऑफर की जाती है. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जो 4 से 10 साल के बीच के बच्चों के लिए सही है. इसके बैटरी को 2 घंटे में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा फुल चार्ज में 2 से 3 घंटे लगातार राइड की जा सकती है. इसमें 3 अलग-अलग मोड भी मिलते हैं. पहला Beginner (7-8 kmph), दूसरा Amateur (16-17 kmph) और तीसरा Pro (23-25 kmph) है, जो छोटे बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने में हेल्प करता है. 

Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक सेफ्टी फीचर्स 

कंपनी ने इस ई-बाइक में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है, ताकि छोटे बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान न हो. इसमें मैग्नेटिक कील स्विच, चेस्ट पैड, ब्रेक रोटर कवर रियर ग्रैब्रेल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, पैरेंट्स अपने फोन से इसकी स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा राइडिंग एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और पैरामीटर्स भी चेंज कर सकते हैं. 


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola