सबसे ज्यादा किस रंग की कार होती है चोरी? वजह जानकर सिर चकरा जाएगा आपका

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Oct 2022 8:33 AM

विज्ञापन

एक रिपोर्ट की मानें, तो देश में टू-व्हीलर्स के मामले में हीरो स्प्लेंडर प्लस ( Hero Splendor Plus) और होंडा एक्टिवा (Honda Activa) चोरों की पहली पसंद है. वहीं, कारों की बात करें, तो मारुति वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) और स्विफ्ट (Maruti Swift) चोरी होनेवाली कारों में सबसे आगे हैं.

विज्ञापन

Car Bike Theft Report: चोरों को चोरी करने के लिए किस रंग की गाड़ियां पसंद आती हैं? जवाब है- सफेद रंग की. इसकी वजह भी हैरान करनेवाली है. दरअसल, इंश्योरेंस कंपनी ACKO की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 56 प्रतिशत वाहन दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में (Delhi-NCR) में चोरी होते हैं. इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि चोरों का फेवरेट कलर सफेद है.

Hero Splendor और Maruti WagonR चोरों की फेवरेट

ACKO की वाहन चोरी रिपोर्ट की मानें, तो हमारे देश में टू-व्हीलर्स के मामले में हीरो स्प्लेंडर प्लस ( Hero Splendor Plus) और होंडा एक्टिवा (Honda Activa) चोरों की पहली पसंद है. वहीं, कारों की बात करें, तो मारुति वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) और स्विफ्ट (Maruti Swift) चोरी होनेवाली कारों में सबसे आगे हैं.

सफेद रंग की गाड़ी चोरों की पहली पसंद

ACKO की यह रिपोर्ट चोरी हुई कारों के रंग के बारे में भी बता गई है. रिपोर्ट के अनुसार, सफेद कारें सबसे अधिक चोरी होती हैं. इसकी वजह यह है कि सफेद रंग की कार को ट्रैफिक में फंसा देने पर उसको आसानी से पहचाना नहीं जा सकता. यही नहीं, इसपर दूसरा रंग चढ़ाना भी आसान होता है. रिपोर्ट यह भी बताती है कि दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक गाड़ियां चोरी होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां बिल्डिंग्स और कॉलोनीज में पार्किंग स्पेस की कमी होती है. इसकी वजह से लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते हैं, जो असुरक्षित होता है.

Also Read: 1 लाख रुपये में खरीदें Maruti और Hyundai की कार्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola