नयी GST रेट्स लागू होने के बाद सस्ती हुईं TVS Apache RR 310 और RTR 310, जानें नयी कीमतें

Updated:
विज्ञापन
TVS Apache RR 310 and RTR 310 Price Cut

TVS Apache RR 310 and RTR 310 Price Cut

TVS Apache price cut: नयी GST रेट्स लागू होने के बाद TVS ने अपनी Apache RR 310 और RTR 310 की कीमतों में कटौती कर दी हैं. अब इन बाइक पर ₹19,000 से लेकर ₹27,000 तक की बचत हो सकती है. सबसे ज्यादा फायदा इसके Racing Red, Race Replica और Anniversary Edition वाले वेरिएंट्स पर मिलेगा.

विज्ञापन

TVS Apache price cut: 22 सितंबर 2025 से नयी GST रूल्स लागू हो चुकी है. नए रूल्स का असर अब बाइकों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. TVS मोटर ने अपनी फेमस Apache सीरीज की कीमतों में कटौती कर दी हैं. अब RR 310 और RTR 310 पहले से काफी सस्ते मिलेंगे. कंपनी ने ये नए दाम पूरे देश में लागू कर दिए हैं और उत्तराखंड के लिए अलग प्राइस लिस्ट भी जारी की है. आइए जानते हैं.

TVS Apache RR 310 पर अब ₹27,000 तक राहत

Apache रेसिंग बाइक की केटेगरी में काफी डिमांडिंग बाइक है. TVS की टॉप क्लास स्पोर्ट्स बाइक Apache RR 310 अब नए Racing Red बेस वेरिएंट (जिसमें क्विकशिफ्टर नहीं है) की कीमत करीब ₹2.56 लाख से शुरू हो रही है. अगर आपको Race Replica या Anniversary Edition जैसे प्रीमियम मॉडल चाहिए तो थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि इनकी कीमत ₹3 लाख से ऊपर रखी गयी है. अच्छी बात ये है कि इन्हीं वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा GST का फायदा भी मिल रहा है. कुल मिलाकर RR 310 के अलग-अलग वेरिएंट्स पर ₹21,700 से लेकर ₹27,000 तक की बचत हो सकती है.

TVS Apache RTR 310 पर अब ₹24,800 तक की बचत

नयी GST रेट्स लागू होने के बाद RTR 310 की कीमतों में भी अच्छी कटौती की गई है. अब इसका बेस मॉडल Arsenal Black (बिना क्विकशिफ्टर वाला) सिर्फ ₹2.21 लाख में मिल रहा है, यानि करीब ₹19,000 की बचत इस पर होगी. वहीं अगर आप क्विकशिफ्टर, डायनामिक या प्रो किट वाले वेरिएंट खरीदते हैं तो ₹20,000 से लेकर ₹24,800 तक की छूट मिल सकती है. ग्लॉसी ब्लैक और गोल्ड फिनिश में आने वाला इसका Anniversary Edition, अब रिवाइज्ड जीएसटी के बाद ₹2.86 लाख में मिलेगा.

TVS Apache RR 310 की नई कीमतें (GST कटौती के बाद)

RR 310 Non-BTO वेरिएंट

वेरिएंटरंगनई कीमत (₹)GST बचत (₹)
बेस (बिना QS)रेसिंग रेड2,56,24021,759
बेस (QS के साथ)रेसिंग रेड2,71,94023,059
बेस (QS के साथ)बॉम्बर ग्रे2,76,54023,459

RR 310 BTO वेरिएंट

वेरिएंटरंगनई कीमत (₹)GST बचत (₹)
डायनामिक किटरेसिंग रेड2,88,54024,459
डायनामिक किटबॉम्बर ग्रे2,93,14024,859
डायनामिक किटरेस रेप्लिका3,02,34025,659
डायनामिक प्रो किटरेसिंग रेड2,86,69024,309
डायनामिक प्रो किटबॉम्बर ग्रे2,91,29024,709
डायनामिक प्रो किटरेस रेप्लिका3,00,49025,509
डायनामिक + प्रो किटरेसिंग रेड3,03,29025,709
डायनामिक + प्रो किटबॉम्बर ग्रे3,07,89026,109
डायनामिक + प्रो किटरेस रेप्लिका3,17,09026,909

RR 310 Anniversary Edition

वेरिएंटरंगनई कीमत (₹)GST बचत (₹)
एनिवर्सरी एडिशन (डायनामिक + प्रो किट)ग्लॉसी ब्लैक और गोल्ड3,10,64026,360

TVS Apache RTR 310 की नई कीमतें (GST कटौती के बाद)

RTR 310 Non-BTO वेरिएंट

वेरिएंटरंगनई कीमत (₹)GST बचत (₹)
बेस (बिना QS)आर्सेनल ब्लैक2,21,24018,750
बेस (QS के साथ)आर्सेनल ब्लैक2,36,89020,110
बेस (QS के साथ)फ्यूरी येलो2,36,89020,110
बेस (QS के साथ)फियरी रेड2,41,49020,510

RTR 310 BTO वेरिएंट

वेरिएंटरंगनई कीमत (₹)GST बचत (₹)
डायनामिक किटआर्सेनल ब्लैक2,53,49021,510
डायनामिक किटफ्यूरी येलो2,53,49021,510
डायनामिक किटफियरी रेड2,58,09021,910
डायनामिक किटसेपांग ब्लू2,67,29022,710
डायनामिक प्रो किटआर्सेनल ब्लैक2,62,69022,310
डायनामिक प्रो किटफ्यूरी येलो2,62,69022,310
डायनामिक प्रो किटफियरी रेड2,67,29022,710
डायनामिक प्रो किटसेपांग ब्लू2,76,54023,460
डायनामिक + प्रो किटआर्सेनल ब्लैक2,79,29023,710
डायनामिक + प्रो किटफ्यूरी येलो2,79,29023,710
डायनामिक + प्रो किटफियरी रेड2,83,89024,110
डायनामिक + प्रो किटसेपांग ब्लू2,93,14024,860

RTR 310 Anniversary Edition

वेरिएंटरंगनई कीमत (₹)GST बचत (₹)
एनिवर्सरी एडिशनग्लॉसी ब्लैक और गोल्ड2,86,69024,310

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 में घर लाएं Hero HF Deluxe बाइक, जानें EMI और फाइनेंस डिटेल्स

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, GST कटौती से कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola