Coronavirus के खतरे के चलते Google ने Work From Home के बाद अपनायी यह रणनीति

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Mar 2020 2:08 PM

विज्ञापन

Coronavirus Google Silicon Valley: सैन फ्रांसिस्को : घातक कोरोना वायरस के खिलाफ सावधानी बरतते हुए गूगल ने सिलिकॉन वैली, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क स्थित अपने कार्यालयों में आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है.

विज्ञापन

Coronavirus Google Silicon Valley: सैन फ्रांसिस्को : घातक कोरोना वायरस (CoVID19) के खिलाफ सावधानी बरतते हुए गूगल ने सिलिकॉन वैली, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क स्थित अपने कार्यालयों में आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है.

इससे पहले एपल (Apple) ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (Work From Home) की सलाह दी थी और अप्रैल में होने वाले प्रतिष्ठित टेड (TED) सम्मेलन को टाल दिया गया है.

गूगल के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के जोखिम (coronavirus risk) को कम करने के लिए गूगल के कुछ कार्यालयों में ‘बाहरी / सामाजिक यात्राओं’ को प्रतिबंधित कर दिया गया है, और निकट भविष्य में नौकरियों के लिए सभी साक्षात्कार आमने-सामने के बजाए ‘वर्चुअल’ (virtual) होंगे.

गूगल (Google), फेसबुक (Facebook), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और अमेजन (Amazon) सहित कई प्रौद्योगिकी कंपनियां पहले ही अपने कर्मचारियों को कार्यालय जाने के बजाय घर से काम करने का विकल्प दे चुकी हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola