विजय थलापति की गैराज में कौन- कौन सी गाड़ियां खड़ी रहती हैं? देखें उनके कार कलेक्शन की लिस्ट

Published by :Ankit Anand
Published at :04 May 2026 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Car Collection

बाईं ओर विजय थलपति और दाईं ओर BMW i7

Thalapathy Vijay Car Collection: चुनावी चर्चा के साथ विजय थलापति अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनके गैराज में लग्जरी कारों से लेकर आम लोगों की पसंदीदा गाड़ियां तक शामिल हैं. आइए देखते हैं.

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Car Collection: तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज आने वाले हैं. इसी के साथ विजय थलापति एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह सिर्फ उनका पॉलिटिकल डेब्यू नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी है. खासकर उनकी कार कलेक्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

दिलचस्प बात ये है कि उनकी गैराज सिर्फ महंगी लग्जरी कारों तक सीमित नहीं है. इसमें प्रीमियम सेडान, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, MPVs और यहां तक कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कारें भी शामिल हैं. चेन्नई की पेरंबूर सीट से दाखिल अपने नॉमिनेशन एफिडेविट में थलापति ने अपनी गाड़ियों के कलेक्शन की झलक दिखाई थी. आइए देखते हैं उन्हें.

BMW i7 

थलापति के कलेक्शन में BMW i7 सबसे ऊपर मानी जाती है. इसकी कीमत करीब ₹2.50 करोड़ है. परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार 449 hp की पावर और 650 Nm टॉर्क देती है. इससे ये सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है. इसका इंटीरियर किसी लग्जरी थिएटर से कम नहीं है. पीछे बैठने वालों के लिए बड़ा स्क्रीन, Sky Lounge रूफ से मिलने वाली एम्बिएंट लाइटिंग, और ऐसा केबिन जो हर सफर को सुपर कम्फर्टेबल बना देता है.

Toyota Vellfire

थलापति के पास लग्जरी MPV Toyota Vellfire भी है. इसकी कीमत करीब ₹1.19 करोड़ है. ये कार सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि चलता-फिरता प्रीमियम लाउंज है. पावर की बात करें तो इसमें 2.5-लीटर का हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 193 PS की पावर और 240 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अंदर आपको रीक्लाइन होने वाली कैप्टन सीट्स, सॉफ्ट एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल सनरूफ और 15-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम मिलता है.

BMW 5 Series

BMW 5 सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि क्लास और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. विजय थलापति के पास ये शानदार सेडान भी मौजूद है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹74.8 लाख है. इसमें 2.0-लीटर का माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 258 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अंदर इसमें कर्व्ड डिस्प्ले, शानदार अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिल जाते हैं.

Maruti Suzuki Swift

लग्जरी कारों के बीच Maruti Suzuki Swift का होना विजय की पसंद को और दिलचस्प बना देता है. ये वही कार है जो आम लोगों की पहली पसंद मानी जाती है. सबसे खास बात यह है कि पिछली चुनावों के दौरान विजय इसी Swift से वोट डालने पहुंचे थे.

TVS XL Super

कलेक्शन में शायद सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री है TVS XL Super की. इसकी कीमत करीब ₹44,900 से शुरू होती है. आमतौर पर छोटे कारोबारियों और रोजमर्रा के काम के लिए इस्तेमाल होने वाली ये सिंपल सी दोपहिया गाड़ी, इस कलेक्शन में अलग ही नजर आती है.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Car Collection: लैंड रोवर के अलावा धोनी की गैरेज में खड़ी रहती हैं ये 5 शानदार गाड़ियां, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola