FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से शुरू, टोल भुगतान होगा आसान और सस्ता

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Aug 2025 2:53 PM

विज्ञापन

FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass: NHAI ने FASTag वार्षिक पास की घोषणा की है, जिससे निजी वाहन चालकों को टोल भुगतान में राहत मिलेगी. जानिए कैसे मिलेगा यह पास और कहां होगा मान्य

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है- FASTag Annual Pass. यह योजना उन निजी वाहन चालकों के लिए है जो अक्सर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं.

क्या है FASTag Annual Pass?

यह पास केवल निजी कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगा. ₹3000 के एकमुश्त भुगतान पर या तो 200 टोल क्रॉसिंग या एक साल की वैधता मिलेगी- जो पहले पूरा हो जाए. यह पास आपके मौजूदा FASTag से लिंक होगा और केवल NHAI व MoRTH के अधीन राजमार्गों पर मान्य होगा.

FASTag Annual Pass: फायदा क्या होगा?

  • बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं
  • टोल प्लाजा पर कम प्रतीक्षा समय
  • भुगतान विवादों में कमी
  • एक बार भुगतान में पूरे साल की सुविधा

FASTag एन्युअल पास के लिए जरूरी दस्तावेज: जानिए क्या-क्या लगेगा

अगर आप एन्युअल FASTag पास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें:

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी: भुगतान के लिए आवश्यक.

यदि आप यह पास किसी कंपनी के नाम पर बनवा रहे हैं, तो आपको कंपनी का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा. सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही पास को मंजूरी दी जाएगी.

इस प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए NHAI ने डिजिटल प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराया है, जिससे आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं.

FASTag Annual Pass: कैसे खरीदें पास?

राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI/MoRTH वेबसाइट पर जाकर वाहन नंबर और FASTag ID से लॉगिन करें. ₹3000 का भुगतान UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से करें. पास 15 अगस्त से सक्रिय हो जाएगा.

FASTag Annual Pass: कहां मान्य है?

यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा. राज्य राजमार्गों पर नहीं चलेगा.

Most Fuel Efficient SUV: शौक अब जेब पर भारी नहीं, माइलेज में कौन है नंबर वन?

10-15 साल पुराने वाहनों को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई पर लगायी रोक

पुरानी कार बेचने की कर रहे प्लानिंग? तो बस कर लें ये 5 काम, फिर ग्राहक खुद देंगे मुंह मांगा दाम

10 लाख में 14 लोगों की सवारी, बड़े परिवार के लिए परफेक्ट है ये बड़ी गाड़ी

EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय

Fact Check: क्या Honda ZR-V Hybrid भारत में ₹5,350 EMI और 39 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई?

दमदार लुक और 2198cc इंजन के साथ आई Mahindra Scorpio N, मिलेगी 16KMPL की माइलेज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola