Actor दुलकर सलमान ने खरीदा लैंडरोवर डिफेंडर का सबसे ब्रूटल पावर एडिशन, जानिए इसमें क्या है खास

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Nov 2025 5:44 PM

विज्ञापन

दुलकर सलमान ने फिर खरीदी 635HP डिफेण्डर ओक्टा SUV

Actor दुलकर सलमान ने 2.59 करोड़ वाली Land Rover Defender Octa खरीदी. 635 हॉर्सपावर V8 इंजन पावर, हाई परफॉर्मेंस और हार्डकोर ऑफ-रोड सेटअप के साथ अब मार्केट में जबरदस्त चर्चा तेज हो गई है

विज्ञापन

Dulquer Salmaan Buy Land Rover Defender OCTA: दक्षिण भारत के मशहूर ऐक्टर दुलकर सलमान का ऑटोमोबाइल प्यार दोबारा सुर्खियों में है. उन्होंने एक बार फिर लैंडरोवर डिफेंडर खरीदी है और इस बार उन्होंने सबसे टॉप, अल्ट्रा परफॉर्मेन्स फोकस्ड वेरिएंट डिफेण्डर 110 ऑक्टा अपने गैराज में ऐड किया है. भारत में इसका एक्स-शोरूम प्राइस करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये तक जाता है.

ऑक्टा लैंडरोवर डिफेंडर का सबसे ब्रूटल पावर एडिशन (Land Rover Defender OCTA)

लैंडरोवर ने ऑक्टा को इस साल भारत में लांच किया था. यह डिफेंडर प्लैटफॉर्म का वो वेरिएंट है, जिसे प्योर हाई परफॉर्मेन्स के साथ हार्डकोर ऑफ-रोड नेचर को साथ लेकर ट्यून किया गया है. इसका क्लोजेस्ट राइवल इंडियन मार्केट में मर्सिडीज जी63 एएमजी माना जाता है और मजेदार बात यह है कि दुलकर के पास ऑलरेडी जी63 भी मौजूद है.

पावरट्रेन और परफॉर्मेन्स एक अलग टेरिटरी में

इस ऑक्टा के बोनट के नीचे 4.4 लीटर बीएमडब्ल्यू सोर्स्ड ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन है, जो 635 हॉर्सपावर और 750 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है (लांच मोड में 800 न्यूटन मीटर तक). इसके बावजूद यह 3.8 सेकण्ड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति आवर तक एक्सीलरेट कर लेती है. टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति आवर.

इसमें फोर व्हील ड्राइव हार्डवेयर, नये जेनरेशन का 6डी डायनैमिक्स सस्पेन्शन टेक दिया गया है जिसमें हाइड्रॉलिकली इंटरलिंक्ड डैम्पर्स हैं, यानी फिजिकल ऐन्टी रोल बार की आवश्यकता खत्म. व्हील आर्टिक्युलेशन बेहतर, पिच और रोल रिडक्शन और हैवी रफटेर्रेन में ओवरऑल स्टेबिलिटी शानदार.

319 मिलीमीटर ग्राउण्ड क्लियरेंस, इम्प्रूव्ड अण्डर बॉडी प्रोटेक्शन, लॉन्गर विशबोन्स और अप्रोच-डिपार्चर-ब्रेकओवर एंगल्स भी स्टैंडर्ड डिफेंडर से काफी बेहतर हैं. इस वजह से ओक्टा प्लैनेट की सबसे केपेबल डिफेंडर मानी जा रही है.

दुलकर का कलर पिक और क्लासिक 369 नम्बर ऑबसेशन

ऑनलाइन विजुअल्स में नजर आया कि दुलकर ने पेट्रा कॉपर मैट कलर चूज किया. रूफ और टेलगेट ब्लैक टोन में है. नम्बर प्लेट अभी नहीं लगी, क्योंकि दुलकर और उनके फादर ममूटी अपने सभी प्रीमियम मशीन्स में 369 रजिस्ट्रेशन प्रेफर करते हैं. ओक्टा भी सेम क्लब में इन्क्लूड होने की पूरी सम्भावना है.

17 सीटों वाली किफायती सवारी, फैमिली वेकेशन से लेकर बिजनेस ट्रिप बनेगा यादगार

Honda ने दिखाई पहली Made-in-India इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 2027 में भारत में होगी लॉन्च

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola