Coronavirus App हमेशा के लिए लॉक कर देगा आपका फोन, रहें Alert

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 3:57 PM

विज्ञापन

Coronavirus App Alert: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण (Coronavirus infection) की वजह से दुनियाभर में लोग इसके बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं. यह साधारण सी बात है कि लोग कोरोना वायरस से जुड़े खतरे (Coronavirus risk) को जानना चाहते हैं, जिससे वे खुद को इससे बचा पायें.

विज्ञापन

Coronavirus App Alert: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण (Coronavirus infection) की वजह से दुनियाभर में लोग इसके बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं. यह साधारण सी बात है कि लोग कोरोना वायरस से जुड़े खतरे (Coronavirus risk) को जानना चाहते हैं, जिससे वे खुद को इससे बचा पायें.

इस बात का फायदा इंटरनेट वर्ल्ड में मौजूद साइबर क्रिमिनल्स, अटैकर्स और स्कैमर्स (cyber criminals, attackers, scammers) भी उठा रहे हैं और कोरोना वायरस के नाम से जुड़े साइबर अटैक्स भी तेजी से बढ़े हैं. हाल ही में मैलवेयर (malware) वाली ट्रैकिंग साइट्स का पता चला था और अब एक ऐप सामने आया है जो कोराेना वायरस (COVID 19) के नाम से यूजर्स को शिकार बना रहा है.

कोविड 19 (COVID 19) एंड्रॉयड ऐप की मदद से ऐसे रैंसमवेयर (Ransomware) स्मार्टफोन यूजर्स के डिवाइस में फैलाये जा रहे हैं, जो स्मार्टफोन्स को हमेशा के लिए लॉक कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह ऐप कोरोना वायरस संक्रमण के ट्रैकर (CoVID 19 infection tracker) के तौर पर काम करने का दावा करता है लेकिन फोन को एनक्रिप्ट कर देता है.

बताया जा रहा है कि इन ऐप्स में कोविड लॉक (CovidLock) नाम का एक रैंसमवेयर मौजूद है. पहली नजर में यह ऐप बिल्कुल असली लगता है और यूजर्स से एक्सेस और परमिशंस मांग लेता है. इसके बाद फोन लॉक हो जाता है और उसमें मौजूद डेटा और फाइल्स से छेड़छाड़ की जा सकती है.

स्मार्टफोन अनलॉक करने के लिए रैंसमवेयर डिक्रिप्शन कोड मांगता है और एक मेसेज स्क्रीन पर नजर आता है. इस मेसेज में लिखा होता है कि अगर यूजर को अपना फोन अनलॉक करना है तो बिटकॉइन में 100 डॉलर की रकम चुकानी होगी वरना फोन का सारा डेटा डिलीट कर दिया जाएगा.

ऐप के जरिये होने वाले इस रैंसमवेयर अटैक के खिलाफ एंड्रॉयड नूगा (android nougat) प्रोटेक्शन देता है. अगर आपके फोन में एंड्रॉयड नूगा सपोर्ट नहीं है, तो आपके स्मार्टफोन में पासवर्ड प्रटेक्शन इनेबल होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं है तो रैंसमवेयर वाला यह ऐप डिवाइस को एनक्रिप्ट करके सारा डेटा और फोन लॉक कर सकता है.

सबसे जरूरी बात तो यह है कि यह खतरनाक ऐप प्ले स्टोर (google play store) पर नहीं है और गूगल (google) की ओर से कोरोना वायरस से जुड़े सभी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है. ऐसे में समझदारी यही है कि प्ले स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola