ePaper

Jio Offer: पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन दे रहा जियो, ऐसे उठाएं मौके का फायदा

Updated at : 19 May 2022 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Offer: पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन दे रहा जियो, ऐसे उठाएं मौके का फायदा

Reliance Jio ने एक नया ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत आप अपने अपने पुराने 4जी फोन को एकदम नये Jio Phone Next से बदल सकते हैं. आइए जानें क्या है पूरा ऑफर-

विज्ञापन

Reliance Jio, Jio Phone Next, Jio Offer: रिलायंस रिटेल ने जियोफोन नेक्स्ट के लिए लिमिटेड पीरियड एक्सचेंज टू अपग्रेड ऑफर लॉन्च किया है. ऑफर के अनुसार, ग्राहक अपने एक चालू हालत के 4जी फीचर फोन या स्मार्टफोन को केवल 4,499 रुपये में एक नये जियोफोन नेक्स्ट से बदल सकते हैं.

जियो फोन नेक्स्ट ‘एक्सचेंज टू अपग्रेड’ ऑफर ग्राहकों को सही मायने में स्मार्ट डिजिटल लाइफ अपनाने का मौका देता है. इस ऑफर के साथ मौजूदा 4G फीचर फोन और स्मार्टफोन यूजर्स अब जियोफोन नेक्स्ट द्वारा 4G Jio डिजिटल लाइफ का पूरा आनंद ले पाएंगे.

4जी फीचर फोन के मौजूदा उपयोगकर्ता अब दुनिया के सबसे किफायती 4जी स्मार्टफोन पर बड़ी स्क्रीन वाले डिजिटल अनुभव को ज्यादा आसानी से माइग्रेट करने में सक्षम होंगे. इसी तरह वर्तमान 4जी लो-एंड स्मार्टफोन उपयोगकर्ता भी जियोफोन नेक्स्ट द्वारा एक सहज और उन्नत डिजिटल लाइफ ऑफर में अपग्रेड कर सकते हैं, जो प्रगति ओएस पर चलता है. एंड्रॉयड के ऑप्टिमाइज्ड वर्जन होने से उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के सभी एप्लीकेशन्स का प्रयोग कर नया अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.

undefined

यह ऑफर रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट डिजिटल और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के व्यापक फैले हुए नेटवर्क के माध्यम से देश के दूर-दराज के कोनों में उपलब्ध है, जो इसे भौगोलिक और आर्थिक रूप से सभी भारतीयों के लिए सुलभ बनाता है.

Also Read: JIOPHONE NEXT: सबसे सस्ते स्मार्टफोन की ये खूबियां हैं औरों से अलग, कीमत और फीचर्स दीवाना बना देंगे

जियो फोन नेक्स्ट के बारे में-

Jio और Google द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया JioPhone Next दुनिया का सबसे किफायती 4G स्मार्टफोन है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.45 इंच HD स्क्रीन, 2GB रैम, 32GB ROM (128GB तक विस्तार योग्य), एक 13MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 3500 एमएएच बैटरी और अन्य उन्नत फीचर्स शामिल हैं .

वॉयस फर्स्ट क्षमताएं – गूगल असिस्टेंट का उपयोग करके, उपयोगकर्ता डिवाइस को संचालित कर सकते हैं और वॉयस कमांड का उपयोग कई भाषाओं में करके इंटरनेट ऐक्सेस कर सकते हैं.

जोर से पढ़ें – उपयोगकर्ता स्क्रीन पर कोई भी सामग्री डिवाइस द्वारा पढ़कर सुना सकते हैं.

अभी अनुवाद करें – उपयोगकर्ता स्क्रीन पर किसी भी सामग्री का 10 लोकप्रिय भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं.

आसान और स्मार्ट कैमरा – JioPhone नेक्स्ट के स्मार्ट और शक्तिशाली कैमरे का उपयोग करके, उपयोगकर्ता पोर्ट्रेट मोड का उपयोग करके फोटो क्लिक कर सकते हैं, जो स्वचालित रूप से एक छवि में पृष्ठभूमि को धुंधला कर देता है. नाइट मोड, जो उपयोगकर्ताओं को कम रोशनी की स्थिति में भी शानदार तस्वीरें ले सकता है और फोटोज के लिए कई प्रकार के फिल्टर लगा सकता है. कैमरे में कस्टम भारत-थीम वाले लेंस भी हैं, जो भावनाओं और उत्सवों के साथ सेल्फी लेने का अलग अनुभव प्रदान करते हैं.

स्वचालित फीचर अपडेट – जियोफोन नेक्स्ट नयी सुविधाओं, कस्टम, सिक्योरिटी आदि के लिए ओवर-द-एयर अपडेट के साथ आता है, जो समय के साथ फोन के अनुभव को बढ़ाता रहेगा.

आसानी से मीडिया शेयर – उपयोगकर्ता ‘निकटवर्ती शेयर’ सुविधा का उपयोग करके इंटरनेट के बिना भी परिवार और दोस्तों के साथ ऐप, फाइल, फोटो, वीडियो, संगीत और बहुत कुछ तुरंत साझा कर सकते हैं.

Also Read: JioPhone Next को टक्कर देने आया यह स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर खुश हो जाएंगे

JioPhone Next प्रगति ओएस द्वारा संचालित है, जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का एक ऑप्टिमाइज्ड संस्करण है, जो Google और Jio दोनों की एप्लिकेशन का समर्थन करता है. यह Android Play Store पर भी है, जो Android ऐप्स का ब्रह्मांड है. जियोफोन नेक्स्ट देश भर में रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट डिजिटल और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के व्यापक नेटवर्क पर उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola