ChatGPT ने लिया ब्रिटिश पीएम Rishi Sunak और Bill Gates का इंटरव्यू, पूछे ये दिलचस्प सवाल

ChatGPT Interviews Rishi Sunak and Bill Gates – सर्च इंजन गूगल (Google) का विकल्प बनकर उभरते इस चैटबॉट टूल से लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं. लेकिन हाल ही में इस एआई चैटबॉट को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और माइक्रोसॉफ्ट वाले बिल गेट्स से सवाल पूछने का मौका मिला.
ChatGPT Interview With Rishi Sunak and Bill Gates: ओपन एआई (Open AI) के चैटबॉट ‘चैट जीपीटी’ (ChatGPT AI Chatbot) इन दिनों लगातार चर्चा में है. सर्च इंजन गूगल (Google) का विकल्प बनकर उभरते इस चैटबॉट टूल से लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं. लेकिन हाल ही में इस एआई चैटबॉट को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और माइक्रोसॉफ्ट वाले बिल गेट्स से सवाल पूछने का मौका मिला.
चैटजीपीटी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का हाल ही में इंटरव्यू लिया है. माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स ने इंटरव्यू का एक वीडियो अपने लिंक्डइन अकाउंट के जरिये शेयर किया है. इस इंटरव्यू में चैटबॉट ने दोनों से अतरंगी सवाल पूछे, जिनके दोनों ने दिलचस्प जवाब दिये हैं.
Also Read: ChatGPT ने एलन मस्क को बताया विवादास्पद ! लिस्ट में ये नाम भी शामिल… ट्विटर चीफ ने यूं किया रिएक्ट
चैट जीपीटी ने पहला सवाल बिल गेट्स से पूछा कि टेक्नोलॉजी का ग्लोबल इकोनॉमी पर क्या प्रभाव पड़ेगा और अगले 10 साल में जॉब मार्केट कैसा होगा? बिल गेट्स ने इसके जवाब में कहा कि हम सबको और ज्यादा कुशल व दक्ष होने की जरूरत है. विशेषकर हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में लोगों की कमी है, जिस पर हमें काम करना चाहिए. इन सेक्टर्स के मजबूत होने से इकोनॉमी भी ठीक होती जाएगी. एआई जैसी टेक्नोलॉजी इस काम में काफी मददगार साबित हो सकती है.
चैट जीपीटी के इस सवाल का जवाब बिल गेट्स और ऋषि सुनक ने लगभग एक जैसा दिया. दोनों ने कहा कि लगातार काम करने के बजाय वे चीजों को एंजॉय करते और अपने वर्तमान में रहना पसंद करते. बिल गेट्स ने कहा कि वे वैकेशन, वीकेंड जैसी चीजों पर यकीन नहीं करते थे और लगातार काम पर लगे रहते थे, जो अब उन्हें लगता है कि सही नहीं था. ऋषि सुनक ने कहा कि वे एक आप्रवासी परिवार से आते हैं जहां कठिन परिश्रम का माहौल था. जिंदगी में आगे बढ़ने की जद्दोजहद थी. हम टाइम को एन्जॉय करते और अपने समय को खुलकर जीते तो बेहतर होता.
Also Read: ChatGPT क्या है? इसमें ऐसा क्या है कि हर जुबां पर है इसकी चर्चा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










