ePaper

पटना के मुकाबले रांची में सस्ती मिलती है Tata Nexon, जानें कितने रुपये की होगी बचत

Updated at : 25 Jun 2024 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के मुकाबले रांची में सस्ती मिलती है Tata Nexon, जानें कितने रुपये की होगी बचत

Tata Nexon is cheaper in Ranchi than in Patna know how much you will save

अगर आपका ताल्लुक रांची और पटना दोनों से है और आप कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको रांची या पटना कहां से कार खरीदनी चाहिए जिससे आपकी बचत हो सके.

विज्ञापन

Tata Nexon की कीमत रांची और पटना दोनों जगह में 8 लाख से शुरू होती है. सबसे कम कीमत वाला मॉडल टाटा Nexon स्मार्ट ऑप्ट है और टॉप मॉडल की कीमत टाटा नेक्सन फीयरलेस प्लस एस डार्क डीजल एएमटी है जिसकी कीमत 15.80 लाख है. बावजूद इसके अगर आप रांची की जगह पटना से Nexon खरीदते हैं तो आपका सौदा महंगा हो सकता है.

जैसा की हमने बताया की रांची और पटना दोनों जगह Tata Nexon के बेस मॉडल कीमत एक बराबर है बावजूद इसके अगर आप पटना की जगह रांची से Tata Nexon खरीदते हैं तो 8 से 10 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.

पुराने बुक वाले ड्राइविंग लाइसेंस को नई प्लास्टिक कार्ड DL मे कैसे बदलें?

रांची में Tata Nexon की प्राइस

Car Dekho वेबसाइट के मुताबिक रांची में Tata Nexon Smart Opt(Petrol) बेस मॉडल की कीमत Ex-Showroom Price 7,99,990 है जिस पर आपको रोड टैक्स के के रूप में 71,999 रुपये देने होंगे इसके साथ इंश्योरेंस के लिए 41,371 रुपये देने होंगे. इस हिसाब से Tata Nexon Smart Opt(Petrol) बेस मॉडल की ऑन रोड प्राइस रांची में 9,13,360 होगी

पटना में Tata Nexon की प्राइस

वहीं पटना में Tata Nexon Smart Opt(Petrol) बेस मॉडल की कीमत Ex-Showroom Price 7,99,990 है मगर यहां आपको रोड टैक्स के के रूप में 79,999 रुपये देने होंगे जो रांची के हिसाब से 8 हजार रुपये ज्यादे है , इसके साथ इंश्योरेंस के लिए 41,371 रुपये देने होंगे. इस हिसाब से Tata Nexon Smart Opt(Petrol) बेस मॉडल की ऑन रोड प्राइस पटना में 9,21,360 होगी. इस हिसाब से अगर आप रांची की जगह पटना से ये कार खरीदते हैं तो लगभग 8000 रुपये ज्यादा खर्च करना होगा.

1 जुलाई से महंगी हो जाएगी Hero की बाइक और स्कूटर्स, जानें कितने रुपये की होगी वृद्धि

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola