बेस से टॉप तक क्या मिलता है? 2026 Renault Duster के वेरिएंट-वाइज फीचर्स यहां देखें

2026 रेनॉल्ट डस्टर / फोटो- रेनॉल्ट
Renault ने नई 2026 Duster SUV को ₹10.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 1.0L से 1.8L हाइब्रिड तक इंजन ऑप्शन्स और 5 वेरिएंट्स मिलते हैं. अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए यहां हर वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स.
Renault ने आखिरकार भारत में अपनी नई 2026 Renault Duster SUV लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि R Pass (प्री-बुकिंग) ग्राहकों के लिए इसकी कीमत और भी कम यानी ₹10.29 लाख से शुरू होती है. कंपनी ने इस SUV को कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया है, ताकि अलग-अलग जरूरत और बजट वाले ग्राहकों को ऑप्शन मिल सके. हर वेरिएंट्स में एक से बढ़कर एक फीचर्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स में.
2026 Renault Duster: इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन्स
नई 2026 Renault Duster को कंपनी ने कई इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया है. एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 100 bhp और 160 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ अवेलेबल है.
दूसरा वेरिएंट ऑप्शन 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (Turbo TCe 160) दिया गया है, जो 160 bhp और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और पावरफुल हो जाती है.
सबसे टॉप वेरिएंट में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है, जिसे E-Tech 160 हाइब्रिड कहा जाता है. यह सेटअप 160 bhp की पावर और 172 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देता है.
2026 Renault Duster: वेरिएंट-वाइज फीचर्स
Authentic वेरिएंट (बेस मॉडल)
नई 2026 Renault Duster का Authentic (TCe 100 6MT) वेरिएंट बेस मॉडल होने के बावजूद कई जरूरी और काम के फीचर्स ऑफर करता है. एक्सटीरियर कि बात करें, तो इसमें Eco LED हेडलाइट्स के साथ DRLs, LED टेललाइट्स, ORVM पर LED इंडिकेटर्स और 17-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे मजबूत और स्टाइलिश लुक देते हैं. साथ ही सिग्नेचर ग्रिल, रियर रूफ स्पॉइलर, मजबूत व्हील आर्च और फ्रंट-रियर स्किड प्लेट्स SUV को एक रफ-टफ अपील देते हैं.
इंटीरियर में ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ ग्रे स्टिचिंग मिलती है, जो सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देती है. इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, ड्यूल कपहोल्डर्स और आगे-पीछे LED केबिन लाइट्स दी गई हैं, जिससे आराम और सुविधा दोनों का ध्यान रखा गया है.
टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट के लिए इसमें 7-इंच TFT ड्राइवर डिस्प्ले, मैनुअल AC (रियर वेंट्स के साथ), टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और 12V सॉकेट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं.
सेफ्टी के मामले में भी यह वेरिएंट मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और इमरजेंसी अनलॉक जैसे सेफ्टी एलिमेंट्स भी मिलते हैं.
ADAS फीचर्स के तौर पर इसमें रियर पार्किंग असिस्ट और हिल स्टार्ट असिस्ट दिया गया है, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित और आसान बनाता है.
Evolution वेरिएंट
Renault Duster का Evolution वेरिएंट बेस मॉडल से एक कदम आगे बढ़कर ज्यादा टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट ऑफर करता है. इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है, जिससे कनेक्टिविटी आसान हो जाती है. इसके साथ 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, 17-इंच अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं.
सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, स्पीड लिमिटर और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबी ड्राइव को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं.
Techno वेरिएंट: प्रीमियम फीचर्स का शानदार पैकेज
Renault Duster का Techno वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है, जो ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स चाहते हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो ड्राइव को और आरामदायक बनाती हैं. साथ ही वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कीलेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स इसे और मॉडर्न बनाते हैं.
इसके इंटीरियर कि बात करें, तो इसमें ब्राउन थीम और वुड फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को एक प्रीमियम और लग्जरी फील देता है.
Techno+ वेरिएंट: एडवांस टेक्नोलॉजी का अगला लेवल
Renault Duster का Techno+ वेरिएंट टेक्नोलॉजी के मामले में एक कदम और आगे जाता है और ज्यादा एडवांस फीचर्स ऑफर करता है. इसमें 10.25-इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो ड्राइविंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को साफ और मॉडर्न तरीके से दिखाता है. साथ ही 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स SUV के लुक को और ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बनाते हैं.
सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट के लिए इसमें ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग दी गई है, जो लेन बदलते समय आसपास की गाड़ियों की जानकारी देती है. इसके अलावा फ्रंट और साइड पार्किंग असिस्ट फीचर तंग जगहों में पार्किंग को आसान और सुरक्षित बनाता है.
Iconic वेरिएंट (टॉप मॉडल): लग्जरी और टेक्नोलॉजी का फुल पैकेज
Renault Duster का Iconic वेरिएंट इसका टॉप मॉडल है, जो सबसे ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड पैकेज के साथ आता है. इसमें लेदरेट सीट्स, कार्बन फिनिश और 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जो केबिन को एक लग्जरी फील देती है. साथ ही वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक सीट्स, मल्टी ड्राइव मोड्स और PM2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स इसे और आरामदायक और हाई-टेक बनाते हैं.
टेक्नोलॉजी के मामले में इसमें Google-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें Maps, Assistant और Play Store जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे कनेक्टिविटी और यूज़र एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है.
सेफ्टी और ADAS फीचर्स कि बात करें, तो इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Emergency Braking, Driver Attention Alert, 360-डिग्री कैमरा और Auto हाई बीम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: 10.49 लाख में तोड़ू फीचर्स के साथ आई 2026 Renault Duster
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




