ePaper

Hyundai Inster EV कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में करेगी धमाल, टीजर हुआ जारी

Updated at : 13 Jun 2024 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Hyundai Inster EV कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में करेगी धमाल, टीजर हुआ जारी

Hyundai Inster EV rock the compact electric SUV segment teaser released know price features and range

हुंडई ने अभी तक बैटरी साइज और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी नहीं दिया है, कंपनी ने दावा किया है कि यह वाहन सिंगल चार्ज पर 355 किमी की WLTP रेंज देगा. इसकी तुलना में, टाटा पंच ईवी को दो बैटरी विकल्प मिलते हैं जिनकी MIDC रेंज 315 किमी और 421 किमी के बीच होती है.

विज्ञापन

Hyundai अपनी पहली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में Inster EV के रूप में अनवील करेगी, जिसे इस महीने के अंत में Busan International Motor Show में पेश किया जाएगा. कार निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस एसयूवी की पहली टीजर इमेज जारी की है.

Hyundai Inster EV: डिजाइन

Inster EV हुंडई की मौजूदा कैस्पर माइक्रो-एसयूवी से डिजाइन संकेत लेती है, जिसमें गोल हेडलाइट्स और आधुनिक पिक्सेलेटेड एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स हैं जो टर्न इंडिकेटर के रूप में भी कार्य करती हैं. पीछे की तरफ, इसमें इसी तरह की पिक्सेल-थीम वाली टेललाइट्स हैं. इसके अलावा, टीज़र इमेज में फ्रंट-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट भी दिखाई देता है, जैसा कि आगामी क्रेटा ईवी से हम उम्मीद कर सकते हैं.

Hyundai Inster EV: रेंज

हालांकि हुंडई ने अभी तक बैटरी साइज और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी नहीं दिया है, कंपनी ने दावा किया है कि यह वाहन सिंगल चार्ज पर 355 किमी की WLTP रेंज देगा. इसकी तुलना में, टाटा पंच ईवी को दो बैटरी विकल्प मिलते हैं जिनकी MIDC रेंज 315 किमी और 421 किमी के बीच होती है.

Hyundai Inster EV: प्राइस

भारत में इनस्टर ईवी की लॉन्च अनिश्चित बनी हुई है. हालांकि, अगर यह मॉडल भारतीय बाजार में आता है, तो इसकी कीमत 11.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जो सीधे टाटा पंच ईवी को रेंज और कीमत दोनों में चुनौती देगी.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola