15 साल पुरानी कार चलाना है, तो Re-Registration जरूरी, जानें पूरा RTO प्रॉसेस और खर्चा

Updated:
विज्ञापन
Car Re-Registration

RC खत्म? ऐसे बढ़ेगी कार की वैलिडिटी

15 साल पुरानी कार चलाने के लिए RTO Re-Registration जरूरी है. जानें फीस, डॉक्युमेंट्स, फिटनेस टेस्ट और RC वैलिडिटी से जुड़ा पूरा प्रॉसेस

विज्ञापन

Car Re-Registration: पुरानी कार रखने वालों के लिए Re-Registration की प्रक्रिया समझना जरूरी है. 15 साल पूरा करते ही वाहन की RC अपने आप अवैध हो जाती है, ऐसे में कार को कानूनी रूप से सड़क पर चलाने के लिए RTO में दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो जाता है.

15 साल बाद कब जरूरी होता है Re-Registration?

पेट्रोल कार की प्राथमिक रजिस्ट्रेशन वैलिडिटी 15 साल तय होती है. यह अवधि खत्म होते ही वाहन मालिक को RTO में Re-Registration कराना पड़ता है. रिन्यूअल के बाद RC फिर से 5 साल के लिए वैध हो जाती है और हर पांच साल में दोबारा फिटनेस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होता है.

RTO में कौन – कौन से डॉक्युमेंट्स लगते हैं?

Re-Registration के लिए कुछ बेसिक कागजात जरूरी होते हैं:

  • ओरिजिनल RC
  • इंश्योरेंस कॉपी
  • वैध PUC सर्टिफिकेट
  • Aadhaar या कोई PhotoID
  • Form 25 (RTO पर भरना होता है)
  • गाड़ी की फोटो और वाहन का फिजिकल इंस्पेक्शन.

कितना खर्च आता है Re-Registration में?

राज्य के हिसाब से फीस में हल्का अंतर आता है, लेकिन औसतन खर्च इस प्रकार होता है:

  • फिटनेस टेस्ट: ₹600 – ₹1,000
  • RC रिन्यूअल फीस: ₹600 – ₹1,000
  • ग्रीन टैक्स (कुछ राज्यों में): ₹3,000 – ₹5,000
  • एजेंट चार्ज (वैकल्पिक): ₹1,000 – ₹2,000

कुल मिलाकर Re-Registration पर लगभग ₹4,000 से ₹7,000 तक का खर्च बैठ जाता है.

Car Re-Registration के बाद गाड़ी कितने साल चल सकती है?

RTO से प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार की RC फिर 5 साल के लिए वैध हो जाती है. इसके बाद हर पांच साल में नया फिटनेस टेस्ट और रिन्यूअल करवाना अनिवार्य है. यानी सही समय पर प्रक्रिया करवाते रहें तो पुरानी कार कई वर्षों तक कानूनी रूप से चलती रह सकती है.

2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके

Car Service Guide: पेट्रोल कार की बेसिक सर्विस लोकल मेकैनिक से कराएं, आधे खर्च में हो जाएगा काम

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola