सफर के बीच में कार की बैटरी डेड हो जाए तो कैसे करें दोबारा स्टार्ट? जान लें ये आसान और कारगर टिप्स

Updated:
विज्ञापन
Car Battery Dead

Car Battery Dead

Car Battery Dead: अगर सफर के दौरान कभी आपकी कार की बैटरी डेड हो जाए और इंजन स्टार्ट होने में दिक्कत आए, तो टेंशन लेने की बात नहीं है. ऐसे में कुछ आसान और कारगर तरीके हैं जिनसे आप अपनी कार को दोबारा स्टार्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन टिप्स को…

विज्ञापन

Car Battery Dead: आप कहीं सफर पर निकले हो और बीच रस्ते में आपके कार की बैटरी बैठ जाए तो बड़ी समस्या कड़ी हो जाती है. मामला तब और फस जाता है जब आप किसी सुनसान जगह पर हों और आसपास मदद करने वाला कोई दिखाई न दे. बैटरी खत्म होने हो जाने से गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हो पाती. ऐसी हालत में ड्राइवर अकसर टेंशन में आ जाते हैं. लेकिन अगर आपको कुछ आसान और कारगर ट्रिक्स पता हों तो आप अपनी कार खुद ही स्टार्ट कर सकते हैं और उस मुश्किल हालात से बहार निकल सकते हैं. आइए जानते हैं वो टिप्स

कार को धक्का देकर स्टार्ट करें

कार को धक्का देकर स्टार्ट करना सबसे कारगार और आसान जुगाड़ माना जाता है. ऐसा करने से पहले गाड़ी को न्यूट्रल में डालकर इग्निशन ऑन कर दें. अब अगर आपके साथ कोई हो तो उसे पीछे से धक्का लगाने को कहें. जैसे ही गाड़ी थोड़ी स्पीड पकड़े ले तुरंत क्लच दबाकर दूसरे या तीसरे गियर में डालें और धीरे-धीरे क्लच छोड़ दें. ज्यादातर मामलों में इंजन चालू हो जाता है. अगर पहली बार में स्टार्ट न हो तो दोबारा कोशिश करें. ये जुगाड़ है तो वैसे पुराना लेकिन काम का है. आज भी लोग इस तरीके को फॉलो करते हैं.

जंपर केबल का यूज करें

अगर आपकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है तो आप जंपर केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपके आजू-बाजू दूसरी कार होनी चाहिए. सबसे पहले दोनों कार को पास-पास खड़ी कर लें और ध्यान रखें कि दोनों के इंजन बंद हो. अब जंपर केबल को दूसरी गाड़ी की बैटरी से जोड़कर अपनी गाड़ी की बैटरी में लगाएं और स्टार्ट करने की कोशिश करें. ऐसा करने से ज्यादा चांस होता है कि गाड़ी तुरंत चालू हो जाए. इसलिए अपनी कार में हमेशा जंपर केबल रखना फायदेमंद है, इमरजेंसी में यह बहुत काम आ जाती है.

कार स्टार्ट होने के बाद करें ये काम?

अगर आपकी कार धक्का देकर या जंपर केबल से स्टार्ट हो गई है, तो उसे तुरंत बंद मत करें. कम से कम आप उसे 20-30 मिनट चलाएं या थोड़ी दूरी तक ड्राइव करें. ऐसा करने से बैटरी दोबारा चार्ज हो जाएगी. इसके बाद बैटरी की कंडीशन चेक करवाएं और अगर जरूरत लगे तो नई बैटरी लगवा लें. ऐसा करने से आगे बैटरी डेड होने के चांस कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: बाइक का इं���न ऑयल कब बदलना चाहिए? मिलने लगे अगर ये 5 संकेत तो भूल कर भी न करें नजरअंदाज

यह भी पढ़ें: सर्विस सेंटर पर कार के टायर और बैटरी बदल न दे कोई, पहले से कर लें यह इंतजाम

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola