Budget 2026: ग्रीन एनर्जी से लेकर EV तक, सरकार का बड़ा क्लीन मोबिलिटी प्लान
Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Feb 2026 2:12 PM
ऑटो सेक्टर बजट 2026
Budget 2026 में सरकार ने ग्रीन एनर्जी और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बड़े फैसले लिए हैं. CNG और PNG में फेज वाइज CBG ब्लेंडिंग अब मेंडेटरी होगी. EV मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट मिलेगा. बैटरी प्रोडक्शन, क्रिटिकल मिनरल्स पर ड्यूटी छूट और मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर टैक्स राहत भी दी गई है.
Budget 2026 में सरकार ने ग्रीन एनर्जी और टिकाऊ मोबिलिटी को मजबूती देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बजट में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) में फेज वाइज कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) मिलाना मेंडेटरी करने का प्रपोजल रखा गया है, जिससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और पॉल्यूशन कम होगा. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट देने का ऐलान किया गया है. EV बैटरी प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए इन्सेन्टिव दिए जाएंगे और जरूरी क्रिटिकल मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट का प्रपोजल रखा गया है, ताकि देश के अंदर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल सके.
CNG और PNG में CBG मिलाना होगा अनिवार्य
बजट में ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG और घरेलू उपयोग की पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG में फेज वाइज कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) मिलाना मेंडेटरी किया जाएगा. इससे ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा मिलेगा.
ई-व्हीकल इकोसिस्टम होगा और मजबूत
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी. इसके लिए ई-व्हीकल्स के प्रोडक्शन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट दिया जाएगा. साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में ई-बसों को बढ़ावा देने के लिए पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म लागू किया जाएगा, जिससे राज्यों और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मिल सके.
EV और मोबाइल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को राहत
बजट में EV बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 35 और मोबाइल फोन बैटरी के लिए 28 एडिशनल कैपिटल गुड्स को कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव है. इससे देश में लिथियम-आयन बैटरियों का देश के अंदर प्रोडक्शन बढ़ेगा और इंपोर्ट पर डिपेंडेंसी कम होगी.
क्रिटिकल मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म
सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, लेड, जिंक समेत 12 और जरूरी खनिजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म करने का प्रपोजल दिया है. यह कदम मैन्युफैक्चरिंग के लिए कच्चे माल की अवेलेबिलिटी कन्फर्म करेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल को टैक्स में बड़ी राहत
बजट 2026-27 में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल द्वारा दिए जाने वाले ब्याज को इनकम टैक्स से पूरी तरह छूट दी गई है. साथ ही इस ब्याज पर TDS भी खत्म कर दिया गया है. इससे एक्सीडेंट विक्टिम्स को बिना किसी कटौती के पूरे पैसे मिलेंगे और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण का ऐलान: मोटर एक्सीडेंट क्लेम ब्याज अब टैक्स फ्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










