BMW और MINI खरीदने वालों को लगेगा झटका, जुलाई से बढ़ेंगी कीमतें, जानें क्यों

Updated:
विज्ञापन
BMW Car Price Hiked

BMW i5 M60 (Photo: BMW M)

BMW Group India ने जुलाई 2026 से अपनी BMW और MINI कारों की कीमतें करीब 2% बढ़ाने का फैसला किया है. रुपये की कमजोरी और बढ़ती लागत इसका बड़ा कारण है. इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी है.

विज्ञापन

BMW Group India ने 1 जुलाई 2026 से अपनी BMW और MINI गाड़ियों की कीमतों में करीब 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह बदलाव सिर्फ इम्पोर्टेड मॉडल्स पर ही नहीं, बल्कि भारत में बनने वाली कारों पर भी लागू होगा. BMW Group ने बताया है कि हाल ही में किए गए कीमतों में बदलाव का कारण भारतीय रुपये की गिरती कीमत और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत है. कंपनी के मुताबिक, इन दोनों कारणों से उनकी ऑपरेशनल लागत काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें कम समय में एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है.

इस साल दूसरी बार हुई BMW की कीमतों में बढ़ोतरी

BMW Group India ने 2026 में दूसरी बार अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले मार्च में भी कंपनी ने लगभग 2% तक दाम बढ़ाए थे, जो 1 अप्रैल से लागू हुए थे. उस समय कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट, ज्यादा लॉजिस्टिक्स खर्च और करेंसी में उतार-चढ़ाव को इसकी वजह बताया था. लग्जरी कार कंपनियां वैसे भी इम्पोर्टेड पार्ट्स और पूरी तरह बनी हुई गाड़ियों पर काफी डिपेंड रहती हैं. इसलिए डॉलर-रुपया जैसे एक्सचेंज रेट का सीधा असर इनकी कीमतों पर पड़ता है. यही कारण है कि पिछले कुछ महीनों में कई कंपनियों ने बढ़ती लागत को देखते हुए अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं.

BMW और MINI की इन गाड़ियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

यह बढ़ोतरी लोकल असेंबल्ड और इम्पोर्टेड दोनों तरह की कारों पर लागू होगी. इसका असर BMW 2 Series से लेकर 7 Series, X1, X3, X5 और X7 जैसे पॉपुलर मॉडल्स पर पड़ेगा. साथ ही iX1 Long Wheelbase और M340i जैसी कारें भी महंगी हो जाएंगी. CBU (Completely Built-Up) मॉडल्स जैसे i5 M60, i7, i7 M70, iX, M440i Convertible, M2 Coupe, M4 Competition, M5 और XM पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा.

इतना ही नहीं, MINI की गाड़ियां भी 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी. MINI अपनी नई 2026 Countryman C को 17 जून 2026 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. उम्मीद है कि उस पर भी नई कीमतों का असर दिख सकता है. BMW जल्द ही हर मॉडल की नई कीमतों की डिटेल्स भी जारी करेगी.

यह भी पढ़ें: TVS का नया मास्टरस्ट्रोक! प्रीमियम बाइक ग्राहकों के लिए लॉन्च हुआ Paddock

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola