Tips & Tricks : डेबिट कार्ड के बिना ऐसे सेट करें यूपीआइ पिन, जानें स्टेप बाइ स्टेप तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Jul 2023 3:49 PM
how to set upi pin without debit card - अब तक यूपीआइ पिन बनाने के लिए डेबिट कार्ड जरूरी होता था. हाल ही में एक नयी सुविधा शुरू हुई है, जिसके बाद अब आपको यूपीआइ पिन क्रिएट करने के लिए डेबिट कार्ड पर निर्भर नहीं रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
How to set UPI PIN without Debit Card : आज के आधुनिक समय में ऑनलाइन पेमेंट करना एक फैशन जैसा बन गया है. यह न केवल बहुत कूल है बल्कि इससे आपके समय और धन, दोनों की बचत होती है. कई युवाओं के पास डेबिट कार्ड नहीं होता है जिसकी वजह से वे अपना यूपीआई नहीं बना पाते हैं. हम आपको बताते हैं बिना एटीएम या डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन कैसे बनाने का तरीका. Bina ATM Card Ke UPI PIN बनाने के लिए आपको पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे, ताकि आप भी आसानी से डेबिट कार्ड के अपना बिना यूपीआई पिन बना सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें.
आधार कार्ड के जरिये गूगल पे पर अपना यूपीआइ पिन बना सकते हैं
यूपीआइ पिन बनाने के लिए अब तक डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती थी. हालांकि, नयी सुविधा के बाद अब आपको यूपीआइ पिन क्रिएट करने के लिए डेबिट कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में गूगल पे ने यूपीआइ एक्टिवेशन के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन सपोर्ट लाइव किया है. इस नयी सुविधा के बाद अब यूजर्स गूगल पे पर आधार कार्ड के जरिये अपना यूपीआर्इ पिन बना सकेंगे. हालांकि, इसके लिए उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है. बता दें हाल ही में गूगल पे ने अपने प्लैटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड सपोर्ट को भी लाइव किया था. इससे पहले गूगल पे से पेमेंट करने पर पैसे डेबिट कार्ड से लिये जाते थे, लेकिन अब यह प्लैटफॉर्म क्रेडिट कार्ड को भी सपोर्ट करता है.
Also Read: AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई
आधार कार्ड से पिन जेनरेट करें
सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप डाउनलोड करना है
अब आपको लॉग-इन करके गूगल पे ऐप ओपन करना है
इसके बाद जिस बैंक में आपका खाता है, उसका नाम दर्ज करें
फिर आपको यूपीआइ पिन जेनरेट करने के लिए दो ऑप्शन डेबिट कार्ड या आधार नंबर नजर आयेंगे
यहां पर आपको अपने आधार कार्ड के पहले 6 अंक दर्ज करने हैं
इसके बाद आपको क्रिएट पिन पर क्लिक करना है
अब आपको वेरिफिकेशन के लिए आधार ओटीपी और बैंक ओटीपी डालने की जरूरत पड़ेगी
यहां आपको अपना यूपीआइ पिन सेट करना होगा और फिर पिन कंफर्म करके आप अपना पिन क्रिएट कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










